Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
justice S Ravindra Bhat takes oath as CJI of Rajasthan-एस रविन्द्र भट्ट ने राजस्थान मुख्य न्यायाधीश की ली शपथ - Sabguru News
होम Headlines एस रविन्द्र भट्ट ने राजस्थान मुख्य न्यायाधीश की ली शपथ

एस रविन्द्र भट्ट ने राजस्थान मुख्य न्यायाधीश की ली शपथ

0
एस रविन्द्र भट्ट ने राजस्थान मुख्य न्यायाधीश की ली शपथ

जयपुर। दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एस रविंद्र भट्ट ने आज राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली।

राज्य के राज्यपाल कल्याण सिंह ने राजभवन में एक सादे समारोह में भट्ट को मुख्य न्यायाधीश पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। भट्ट राजस्थान उच्च न्यायालय के 36वें मुख्य न्यायाधीश बने हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डा सीपी जोशी एवं राज्य मंत्रिमंडल के कई सदस्य तथा दिल्ली उच्च न्यायालय के कई न्यायाधीश एवं राजस्थान उच्च न्यायालय के कई न्यायाधीश मौजूद थे। इससे पहले भट्ट ने शनिवार शाम को राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट भी की।