Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Justice Tahira Safdar takes oath as the first woman chief justice of Balochistan high court-ताहिरा सफदर बलूचिस्तान हाईकोर्ट की पहली महिला चीफ जस्टिस बनीं - Sabguru News
होम World Asia News ताहिरा सफदर बलूचिस्तान हाईकोर्ट की पहली महिला चीफ जस्टिस बनीं

ताहिरा सफदर बलूचिस्तान हाईकोर्ट की पहली महिला चीफ जस्टिस बनीं

0
ताहिरा सफदर बलूचिस्तान हाईकोर्ट की पहली महिला चीफ जस्टिस बनीं
Justice Tahira Safdar takes oath as the first woman chief justice of Balochistan high court
Justice Tahira Safdar takes oath as the first woman chief justice of Balochistan high court
Justice Tahira Safdar takes oath as the first woman chief justice of Balochistan high court

इस्लामाबाद। न्यायाधीश ताहिरा सफदर को पाकिस्तान के किसी हाईकोर्ट में पहली महिला मुख्य न्यायाधीश होने का श्रेय मिला है।

न्यायाधीश सफदर ने शनिवार को बलूचिस्तान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ग्रहण की। वह पहली महिला न्यायाधीश हैं जो पाकिस्तान के किसी हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश बनी हैं।

बलूचिस्तान के गवर्नर हाउस में आयोजित समारोह में उन्हें पद की शपथ दिलाई गई। 1982 में बलूचिस्तान में पहली महिला सिविल जज होने का गौरव भी न्यायमूर्ति सफदर को ही है।

न्यायाधीश सफदर इससे पहले तीन जजों की विशेष कोर्ट की सदस्य थीं जो पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के खिलाफ राजद्रोह के मामले की सुनवाई कर रही हैं।