

जयपुर। राजस्थान के ऊर्जा राज्य मंत्री पुष्पेन्द्र सिंह ने गुरुवार को जयपुर डिस्काॅम के प्रबन्ध निदेशक आर जी गुप्ता को ऊर्जा क्षेत्र में सराहनीय सेवाओं एवं उत्कृष्ठ उपलब्धियों के लिए ऊर्जा रत्न सम्मान 2018 से सम्मानित किया।
सिंह ने कहा कि गुप्ता ने विभाग को अच्छी दिशा देकर ऊंचाईयों पर ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। प्रबन्ध निदेशक के पद पर रहते हुए उपभोक्ता एवं कर्मचारियों के हित में जो कार्य किया है उसका पूरे राज्य में अच्छा संदेश गया है।
उन्होंने कहा कि गुप्ता में लम्बे तकनीकी अनुभव के साथ ही प्रशासनिक गुण होने की वजह से विद्युत से सम्बन्धित समस्याओं का निस्तारण शीघ्रता से हो रहा हैं और इनके कार्यकाल में मेरे पास शिकायतों का आना लगभग बन्द हो गया है।
डिस्काॅम्स अध्यक्ष श्रीमत पाण्डे ने कहा कि गुप्ता ने सदैव उपभोक्ताओं के हित में कार्य किया।ऊर्जा रत्न सम्मान 2018 से सम्मानित गुप्ता ने सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।