

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार एकता कपूर सुपरहिट फिल्म कभी खुशी कभी गम का टीवी रीमेक बनाना चाहती हैं। करण जौहर की वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ को अब टीवी पर भी दिखाया जाएगा।
एकता कपूर इस फिल्म को एक शो में कंवर्ट कर टेलीविज़न पर दिखाएंगी। फिलहाल शो की कास्ट तय होना बाकी है। इसके लिए रजत टोकस, वरुण सूद, बिजॉय आनंद, एरिका फर्नांडिस जैसे कलाकार इस शो में लिए जाने हैं।
गौरतलब है कि करण जौहर निर्देशित फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरूख खान, काजोल, ऋतिक रौशन और करीना कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी।
कभी खुशी कभी गम की कहानी एक परिवार की है, जिसमें बड़ा बेटा एक छोटे परिवार की लड़की से शादी कर लेता है और उसे अपना परिवार छोड़ना पड़ता है। इसके बाद छोटा बेटा परिवार जोड़ने की कोशिश करता है।