

जयपुर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने आज यहां प्राचीन खोले के हनुमानजी के मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की।
जयपुर दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित खोले के हनुमान मंदिद में पूर्चा अर्चना कर मिश्र ने प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मिश्र ने कहा कि यह पावन स्थान है, यहां का वातावरण सकारात्मक है। मन मस्तिष्क में यहां सात्विक भाव जाग्रत होते हैं। इससे अच्छे काम करने का विचार बनता है। इस स्थान पर स्वाभाविक रूप से हर कोई अपने आप खिंचा चला आता है।
इस अवसर पर बार काउन्सिल के पदाधिकारियों ने मिश्र का अभिनन्दन किया। मंदिर पहुंचने पर राज्यपाल मिश्र और मिश्र का मंदिर के मंहत ब्रजमोहन शर्मा ने अगवानी की।