

भोपाल । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज यहां कैबिनेट की बैठक में मुख्य सचिव बी पी सिंह को प्रशस्तिपत्र भेंट कर सम्मानित किया।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार कमलनाथ द्वारा सिंह को भेंट किए गए इस प्रशस्तिपत्र में उनके गौरवपूर्ण कार्यो के उल्लेख के साथ साथ, सतत एवं समावेशी विकाश, राजस्व विभाग में सुधार, प्रशासन, कानून व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और जलवायु संरक्षण जैसे विषयों में सक्रियता के लिए उनकी विशेष रूप से सराहना की गयी है।
इस दौरान मंत्रिपरिषद ने सिंह के दीर्घ एवं सुखद जीवन की कामना भी की है। इस मौके पर मंत्रिपरिषद के सदस्यों के अलावा अपर मुख्य सचिव तथा सचिव स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। श्री सिंह की मुख्य सचिव के रूप में मंत्रिपरिषद की यह अंतिम बैठक है। उन्होंने एक नवंबर 2016 को मुख्य सचिव का कार्यभार ग्रहण किया था तथा 31 दिसंबर को वे सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं।