Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कमलनाथ सरकार ने बहुमत खो दिया है : शिवराज सिंह चौहान - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal कमलनाथ सरकार ने बहुमत खो दिया है : शिवराज सिंह चौहान

कमलनाथ सरकार ने बहुमत खो दिया है : शिवराज सिंह चौहान

0
कमलनाथ सरकार ने बहुमत खो दिया है : शिवराज सिंह चौहान

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि राज्य की कमलनाथ सरकार ने बहुमत खो दिया है।

चौहान ने यहां पत्रकारों से चर्चा में यह टिप्पणी की। चौहान से राज्य में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रमों को लेकर सवाल किया गया था। भाजपा नेता ने कहा कि वे शुरू से ही कहते आ रहे हैं कि भाजपा का इस मामले से कोई लेनादेना नहीं है। यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है। लेकिन अब सच्चायी यह कि सरकार ने बहुमत खो दिया है। ऐसी सरकार कैसे विधानसभा में राज्यपाल का अभिभाषण करवा सकती है और कैसे सत्र बुला सकती है।

दूसरी ओर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को सड़क पर उतरने के लिए कहा। जैसे ही सिंधिया सड़क पर आए, तो सरकार ही सड़क पर आ गई। उन्होंने कहा कि सिंधिया ने सदैव आम आदमी की आवाज उठाई। उन्होंने कांग्रेस में रहते हुए ही कांग्रेस सरकार की नीतियों की आलोचना है।

एक अन्य सवाल के जवाब में मिश्रा ने कहा कि उनकी व्यक्तिगत राय है कि हफ्ते दस दिन में राज्य में परिवर्तन होगा। इसके पहले पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने भी यहां पत्रकारों से कहा कि राज्य सरकार के पास बहुमत नहीं है। इस स्थिति में उसे सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है।

भाजपा नेता आज यहां सिंधिया के स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। सिंधिया दोपहर बाद भोपाल पहुंचेंगे और बड़ी रैली के रूप में उन्हें विमानतल से प्रदेश भाजपा कार्यालय ले जाया जाएगा।

जब तक इस्तीफों पर फैसला नहीं होगा, फ्लोर टेस्ट कैसे होगा : दिग्विजय सिंह