![कमलनाथ आज कृषि विभाग की बैठक में शामिल होंगे कमलनाथ आज कृषि विभाग की बैठक में शामिल होंगे](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2018/12/cm-kamalnath-8.jpeg)
![Kamal Nath join Agriculture Department today](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2018/12/cm-kamalnath-8.jpeg)
भोपाल । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ आज राज्य मंत्रालय में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मंत्रियों की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में मुख्य सचिव बी पी सिंह, मुख्यमंत्री सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी और कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
कमलनाथ किसान संबंधी समस्याओं के बारे में विभाग के अधिकारियों के समक्ष अपना रुख फिर से साफ करेंगे और आवश्यक निर्देश देंगे। उन्होंने कल मंत्रियों की मौजूदगी में ऊर्जा विभाग की महत्वपूर्ण बैठक की थी। विभाग के अधिकारियों ने प्रजेंटेशन दिया था और फिर मंत्रियों ने भी अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री ने खामियां दुरुस्त करने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए थे।