

भोपाल । जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों के परिजन की सहायता के लिए मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री कमलनाथ को साढ़े सात करोड़ रुपए का चेक भेंट किया गया।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह चेक पुलिस महानिदेशक वी के सिंह ने कमलनाथ को दिया। मुख्यमंत्री को सौपी गयी इस राशि में प्रदेश के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपने वेतन में से अंशदान दिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री की विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव भी उपस्थित थीं।