Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
kamal sandesh rally in pushkar-पुष्कर में कमल संदेश रैली के दौरान टिकटार्थियों ने दिखाया दम - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer पुष्कर में कमल संदेश रैली के दौरान टिकटार्थियों ने दिखाया दम

पुष्कर में कमल संदेश रैली के दौरान टिकटार्थियों ने दिखाया दम

0
पुष्कर में कमल संदेश रैली के दौरान टिकटार्थियों ने दिखाया दम

अजमेर/पुष्कर। पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से कमल संदेश रैली का आयोजन किया। इस रैली को टिकटार्थियों के शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है। टिकट की दावेदारी जता रहे नेताओं ने दुपहिया वाहन रैली में जमकर शक्ति प्रदर्शन किया।

निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने भी ड्रोन के जरिए रैली पर नजरें बनाए रखी। रैली के दौरान तेज आवाज में बज रहे डीजे को पुलिस ने आचार संहिता के तहत अनुमति नहीं लेने के कारण बंद करवा दिया।

रामधाम तिराहे से शुरू हुई रैली पुष्कर के विभिन्न मार्गों से गुजरी तथा इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आम लोगों से भाजपा के समर्थन में वोट करने की अपील की। रैली में विधायक एवं संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत, पीसांगन प्रधान अशोक सिंह रावत, पलिका अध्यक्ष कमल पाठक, संगठन के पदाधिकारी समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

भाजपा महामंत्री अरुण वैष्णव ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ रैली में भाग लिया और भाजपा के प्रति अपना समर्पण दिखाया है। भाजपा दोबारा राजस्थान में सरकार बनाने जा रही है, इसके लिए कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। रैली में पार्टी के बुजुर्ग कार्यकर्ताओं के साथ ही कॉलेज की छात्राओं ने भी उत्साह से भाग लिया।