Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पबजी खेलते-खेलते 12वीं कक्षा के लड़के के प्यार में पड़ी महिला - Sabguru News
होम India City News पबजी खेलते-खेलते 12वीं कक्षा के लड़के के प्यार में पड़ी महिला

पबजी खेलते-खेलते 12वीं कक्षा के लड़के के प्यार में पड़ी महिला

0
पबजी खेलते-खेलते 12वीं कक्षा के लड़के के प्यार में पड़ी महिला

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश की विवाहित महिला पबजी खेलते-खेलते वाराणसी के एक लड़के को दिल दे बैठी। लड़के से मिलने की खातिर महिला घर से भाग गई। जब लड़के से मिली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। मोहब्बत में पड़ी महिला को यह नहीं पता था कि जिसे वह दिल दे बैठी है वह 12वीं कक्षा का छात्र है।

कांगड़ा जिले की एक महिला की वाराणसी के लड़के से दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। लड़के के प्यार में पड़ी महिला उससे मिलने के लिए बेताब होने लगी। इसी बीच महिला हिमाचल से यूपी के वाराणसी लड़के से मिलने पहुंच गई। महिला को जब लड़के बारे में पता चला तो उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई।

महिला को जिस लड़के से प्यार हुआ था वह 12वीं कक्षा का छात्र था। इसकी जानकारी होने पर महिला को अपनी गलती पर पछतावा हुआ। महिला ने इसकी जानकारी परिजनों को दी और उसे वाराणसी से ले जाने के लिए कहा। घर से बिना बताए भागी महिला को वाराणसी में पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने महिला को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।