

मुंबई। बॉलीवुड का सबसे पॉपुलर स्टार किड् तैमूर अली खान आज (20 दिसंबर) तीन साल के हो गए है। जी हाँ, तैमूर अपना जन्मदिन मना रहे है। बर्थडे के एक दिन पहले सैफ अली खान और करीना कपूर ने बांद्रा स्थित एक होटल में ग्रैंड पार्टी दी। तैमूर के जन्मदिन पर बॉलीवुड स्टार्स का जमावड़ा लगा। वहीं पैपराजी का पहुंचना तो जरूरी था। ऐसे में तैमूर ने पैपराजी को निराश नहीं किया।
तैमूर ने पैपराजी के लिए केक भेजा। यही नहीं केक तैमूर के पापा सैफ अली खान लेकर पहुंचे। सैफ ने फोटोग्राफर्स से हाथ जोड़ते हुए कहा- ये सब आप लोगों के लिए है। आप ही इसे काटो और खाओ, ये तैमूर की तरफ से है। इस दौरान करीना भी वहां मौजूद थी।
वहीं फोटोग्राफर्स ने केक काटा और तैमूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। बता दें, तैमूर पैपराजी के अच्छे दोस्त है। तैमूर पैपराजी को देखते ही पोज देने लगते है।