Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
साल 2021 का इंतजार कर रही हैं करीना कपूर खान - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood साल 2021 का इंतजार कर रही हैं करीना कपूर खान

साल 2021 का इंतजार कर रही हैं करीना कपूर खान

0
साल 2021 का इंतजार कर रही हैं करीना कपूर खान

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर वर्ष 2020 से परेशान हो गई है और वर्ष 2021 का इंतजार कर रही है।

वर्ष 2020 फिल्म इंडस्ट्री के लिये बुरा साल साबित हुआ है। इस वर्ष न सिर्फ कई दिग्गज बॉलीवुड सितारों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया बल्कि कोरोना वायरस के चलते पहली बार ऐसा हुआ जब भारत में सिनेमाघर लंबे वक्त के लिए बंद कर दिए गए हैं। करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि वह वर्ष 2020 से किस हद तक परेशान हो चुकी हैं।

करीना कपूर खान ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह यलो हाफ जैकेट और ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं। तस्वीर में करीना बहुत मायूस सी बैठी हुई हैं और कहीं खयालों में खोई हुई हैं। तस्वीर के कैप्शन में करीना ने लिखा कि इंतजार कर रही हूं साल 2021 का।