Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Kareena Kapoor to play police officer in English medium movie - इंग्लिश मीडियम में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभायेगी करीना कपूर - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood इंग्लिश मीडियम में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभायेगी करीना कपूर

इंग्लिश मीडियम में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभायेगी करीना कपूर

0
इंग्लिश मीडियम में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभायेगी करीना कपूर
Kareena Kapoor to play police officer in English medium movie
Kareena Kapoor to play police officer in English medium movie
Kareena Kapoor to play police officer in English medium movie

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर फिल्म इंग्लिश मीडियम में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाती नजर आ सकती है। वर्ष 2017 में प्रदर्शित इरफान खान की सुपरहिट फिल्म हिंदी मीडियम का सीक्वल बनाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि हिंदी मीडियम के सीक्वल में करीना कपूर इरफान खान के अपोजिट नजर आएंगी। हिंदी मीडियम के सीक्वल इंग्लिश मीडियम में करीना, पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगी। वह इस फिल्म में काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड भी हैं।

हिंदी मीडियम के सीक्वल से इरफान खान बीमारी से उबरने के बाद कमबैक कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू हो जाएगी।फिल्म की कहानी इरफान खान की बेटी पर आधारित है जो पढ़ने के लिए इंग्लैंड जाती है। फिल्म का निर्माण दिनेश विजान करेंगे। जबकि इसका निर्देशन होमी अदाजानिया करेंगे।