Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
आज लोलो यानि करिश्मा कपूर हुई 44 साल की- हैप्पी बर्थडे लोलो
होम Entertainment Bollywood आज लोलो यानि करिश्मा कपूर हुई 44 साल की- हैप्पी बर्थडे लोलो

आज लोलो यानि करिश्मा कपूर हुई 44 साल की- हैप्पी बर्थडे लोलो

0
आज लोलो यानि करिश्मा कपूर हुई 44 साल की- हैप्पी बर्थडे लोलो

करिश्मा कपूर अपने समय की मशहूर अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने हर बड़े स्टार के साथ काम किया। या यूं कहें उनके साथ हर सफल अभिनेता ने एक नहीं कई फिल्में की। करिश्मा लेजेंड्री एक्टर राजकपूर की पोती और पृथ्वीराज कपूर की पड़पोती हैं। रणधीर कपूर और बबिता की बेटी करिश्‍मा का जन्म 25 जून 1974 को मुम्बई में हुआ था। करिश्‍मा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत मात्र 16 साल की उम्र से की। उन्‍होंने इतनी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी कि अपने ज़माने की सपरस्टार बन गईं। उनके जन्‍मदिन पर हम लाए हैं उनसे जुड़े कुछ दिलचस्‍प बातें-

🔶 करियर के शुरूआती दिनों में करिश्मा कपूर और अजय देवगन के अफेयर की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

🔶 करिश्मा ने बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू करने के लिए अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।

🔶 करिश्मा का निकनेम लोलो है। उनका ये नाम उनके फैन्स के बीच काफी पॉपुलर है। करिश्मा का यह नाम उनकी मां बबीता ने इटैलियन एक्ट्रेस जिना लोलो ब्रिजिड्रा से प्रभावित हो कर रखा था।

🔶 करिश्मा कपूर ने अपनी पहली फिल्म में ही स्विम सूट पहनकर तहलका मचा दिया था।

🔶 कपूर खानदान में बेटियों या बहुओं को काम करने की आजादी नहीं होती थी, लेकिन करिश्मा कपूर ने इस परंपरा को तोड़ा और बॉलीवुड में आई और सुपरस्टार बनीं।

🔶 फिल्म राजा हिन्दुस्तानी ने करिश्मा को एक नई पहचान दिलाई थी। ये फिल्म सुपरहिट थी। ऐसा कहा जाता है कि ये फिल्म पहले ऐश्वर्या राय बच्चन को ऑफर की गई थी, लेकिन ऐश ने मिस वर्ल्ड कमिटमेंट की वजह से फिल्म साइन करने से मना कर दिया था। जिसके बाद करिश्मा को ये फिल्म ऑफर की गई। इस फिल्म के लिए करिश्मा को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड नवाजा गया था।

यहां देखें करिश्मा का हॉट अंदाज-

🔶 करिश्मा ने कई फिल्मों को मना किया था, जो बाद में सुपरहिट साबित हुई थी। जिसमें से एक है ‘कुछ कुछ होता है’। फिल्म में रानी ने जो किरदार निभाया था वो पहले करिश्मा को ऑफर किया गया था। करण-अर्जुन, इश्‍क, गुप्‍त जैसी कई फिल्‍में भी इन्‍होंने छोड़ दी थीं।

🔶 करिश्मा पहली ऐसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी थीं जो भारत में इंटरनेशनल प्रोडक्ट कोका कोला के विज्ञापन का पहला चेहरा बनी थीं।

🔶 साल 2002 में करिश्मा की अभिषेक बच्चन के साथ सगाई हुई थी, लेकिन कुछ महीनों के बाद ही दोनों की सगाई टूट गई थी। उसके बाद करिश्मा ने 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली थी। हालांकि ये शादी भी ज्यादा नहीं टिक पाई और पिछले साल यानी 2016 में ही दोनों की शादी भी टूट गई।

🔶 उन्‍होंने सहारा वन आने वाला ”करिश्‍मा: द मिरेकल्‍स ऑफ द डेस्टिनी” नामक टीवी सीरीज भी किया जिसमें उनके दो अनोखे किरदार निभाए। इन्‍हें चायनीज और भारतीय खाना पसंद है।

वीडियो:

करिश्मा को जन्म-दिन मुबारक, 44 की आयु में भी दिखती हैं बेहद हॉट