Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Karnataka : 9 die, 6 injured as vehicle collision in Vijayapura-कर्नाटक : विजयपुरा में सड़क दुर्घटना में नौ की मौत, छह घायल - Sabguru News
होम Karnataka Bengaluru कर्नाटक : विजयपुरा में सड़क दुर्घटना में नौ की मौत, छह घायल

कर्नाटक : विजयपुरा में सड़क दुर्घटना में नौ की मौत, छह घायल

0
कर्नाटक : विजयपुरा में सड़क दुर्घटना में नौ की मौत, छह घायल

विजयपुरा। कर्नाटक के विजयपुरा जिले के सिंधगी तालुक में चिककासिंगगी गांव के पास शुक्रवार सुबह सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह सभी लोग गोवा भ्रमण के बाद कलबुर्गी जिले के अपने गांव चित्रपुर लौट रहे थे। दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।

मृतकों की पहचान सागर(25), चांदबाशा (26), अजीम (26) अंबरीश (28), शकीरा केके (25) गुरु (32) श्रीनाथ (30) युनुस(27) और मंगसुब के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 218 पर उस समय हुई, जब उनका वाहन विपरीत दिशा से आ रहे एक क्रूजर वाहन से टकरा गया।

सूत्रों के अनुसार पुलिस अधीक्षक प्रकाश निक्कम घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।