Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कर्नाटक विधानसभा चुनाव : 70 प्रतिशत मतदान
होम Karnataka Bengaluru कर्नाटक विधानसभा चुनाव : 70 प्रतिशत मतदान

कर्नाटक विधानसभा चुनाव : 70 प्रतिशत मतदान

0
कर्नाटक विधानसभा चुनाव : 70 प्रतिशत मतदान
Karnataka assembly elections 2018 : voting for 222 constituencies underway
Karnataka assembly elections 2018 : voting for 222 constituencies underway

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा की 224 में से 222 सीटों के चुनाव के लिए शनिवार को 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा। मतगणना 15 मई को होगी।

मतदान समाप्त होने के साथ ही विभिन्न दलों के 2622 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम मशीनों में कैद हो गई। कर्नाटक की जयनगर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के निधन और राजराजेश्वरी नगर में मतदाताओं को बड़े पैमाने पर प्रलोभन देने के आरोप के बाद वहां मतदान 28 मई को होगा।

कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार के अनुसार कर्नाटक विधानसभा चुनाव 3,65,000 चुनाव कर्मचारियों, 1,40,000 केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल और राज्य पुलिस के जवानों की तैनाती से शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। हेब्बल निर्वाचन क्षेत्र में लोटेगोल्लाहाल्ली मतदान केंद्र पर गड़बड़ी के कारण यहां दोबारा चुनाव का आदेश दिया गया है। यहां 14 मई को पुनर्मतदान होगा।

उन्होंने कहा कि सुबह धीमा रहने के बाद मतदान ने बाद में जोर पकड़ा। चुनाव आयोग ने पहली बार 600 महिला मतदान केंद्र बनाए जिनमें सभी चुनाव कर्मचारी महिलाएं थी। आयोग ने 12000 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित करके वहां सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए थे।

राज्य में वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में 71.45, वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में 67.8 प्रतिशत और 2008 के विधानसभा चुनाव में 64.68 प्रतिशत वोट पड़े थे। अाज हुए विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत अभी तक के चुनावों के प्रतिशत से ज्यादा रहने की उम्मीद है।

सत्तारूढ़ कांग्रेस राज्य की 220, भाजपा 222, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पार्टी जनता दल (सेक्युलर) 199 और गठबंधन की साझेदार बहुजन समाज पार्टी 18 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) 18, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) दो, स्वराज इंडिया पार्टी 11, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। भाजपा कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) तीनों पार्टियां ही सरकार बनाने का दावा कर रही हैं।

राज्य की 14वीं विधानसभा के बहुत से विधायक इस बार भी चुनाव मैदान में हैं। मुख्यमंत्री सिद्दारामैया मैसुरु की चामुंडेश्वरी और बगलकोट की बादामी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनको दोनों सीटों पर कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

चामुंडेश्वरी में उनको जनता दल (सेक्युलर) के जी टी देवेगौड़ा और बदामी में भाजपा के श्रीरामुलू से कड़ी चुनौती मिल रही है। श्रीरामुलू छित्रदुर्गा के मोरमलमुरु से भी अपनी किस्तम आजमा रहे हैं।

राज्य के अन्य प्रमुख नेताओं में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येद्दियुरप्पा शिवमोगा जिले के शिकारीपुर से, जनता दल (सेक्युलर) के एचडी कुमारस्वामी छान्नापटना और रामनगर सीट से, कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जी परमेश्वर कोरातागेरे और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश गुंडुराव गांधीनगर से चुनाव मैदान में हैं।