Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कर्नाटक संकट : कांग्रेस नेता वेणुगोपाल कर्नाटक रवाना - Sabguru News
होम Karnataka Bengaluru कर्नाटक संकट : कांग्रेस नेता वेणुगोपाल कर्नाटक रवाना

कर्नाटक संकट : कांग्रेस नेता वेणुगोपाल कर्नाटक रवाना

0
कर्नाटक संकट : कांग्रेस नेता वेणुगोपाल कर्नाटक रवाना

नई दिल्ली। कर्नाटक में 11 विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस-जद एस गठबंधन सरकार पर छाये संकट के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल आज बेंगलूरू रवाना हो गए। वेणुगोपाल कांग्रेस में कर्नाटक के प्रभारी महासचिव हैं और पार्टी सूत्रों के अनुसार ताजा घटनाक्रम के मद्देनजर उन्हें तुरंत कर्नाटक जाने को कहा गया है।

कांग्रेस के 8 और जद एस के तीन विधायकों के इस्तीफे के बाद गठबंधन सरकार पर खतरा मंडरा रहा है। इन सभी विधायकों ने अपने इस्तीफे विधानसभा अध्यक्ष को भेज दिए हैं। यदि ये इस्तीफे स्वीकार हो जाते हैं तो गठबंधन सरकार अल्पमत में आ जाएगी। कर्नाटक विधानसभा में 225 सीट हैं जिसमें से कांग्रेस के पास 78, जद(एस) के पास 37, दो निर्दलीय और बहुजन समाज पार्टी के पास एक सीट है। कर्नाटक कांग्रेस ने इस स्थिति पर चर्चा के लिए आपात बैठक बुलाई है।

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी अभी विदेश में हैं और उनके रविवार को लौटने की संभावना है। कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष भी विदेश में हैं।