Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कर्नाटक के 10 बागी विधायकों को विस अध्यक्ष के समक्ष पेश होने का आदेश - Sabguru News
होम Karnataka Bengaluru कर्नाटक के 10 बागी विधायकों को विस अध्यक्ष के समक्ष पेश होने का आदेश

कर्नाटक के 10 बागी विधायकों को विस अध्यक्ष के समक्ष पेश होने का आदेश

0
कर्नाटक के 10 बागी विधायकों को विस अध्यक्ष के समक्ष पेश होने का आदेश

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को कर्नाटक के 10 विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार के समक्ष शाम छह बजे तक पेश हाेने का आदेश दिया। मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी।

मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने विधानसभा अध्यक्ष से विधायकों से मुलाकात के बाद ही इस बारे में निर्णय लेने को भी कहा है। बागी विधायकों के अध्यक्ष से मुलाकात करने के लिए विमान से मुंबई से बेंगलूरु जाने की संभावना है। विधायकों ने अपनी याचिका में आरोप लगाया कि अध्यक्ष ने उनसे एक साथ मुलाकात करने से इंकार कर दिया था।

शीर्ष अदालत ने कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक को सभी बागी विधायकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 12 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी गई है। पीठ ने विधानसभा अध्यक्ष से शीर्ष अदालत को शुक्रवार को सुनवाई के दौरान इस मामले की प्रगति से अवगत कराने का भी आग्रह किया है।

इस बीच बेंगलूरु में महत्वपूर्ण गतिविधियां जारी है तथा मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। बेंगलूरु के पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने विधान सौध के दो किलोमीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी है।