Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर मोदी का सीधा हमला,पढें क्या बोले
होम Karnataka Bengaluru कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर मोदी का सीधा हमला,पढें क्या बोले

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर मोदी का सीधा हमला,पढें क्या बोले

0
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर मोदी का सीधा हमला,पढें क्या बोले
karnataka elections : PM Modi makes 'Naamdar' jibe, slams Rahul Gandhi, Congress
karnataka elections : PM Modi makes ‘Naamdar’ jibe, slams Rahul Gandhi, Congress

बंगरपेट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर सीधा हमला करते हुए बुधवार को उन्हें अपरिपक्व राजनेता करार दिया और कहा कि वह अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की इज्जत नहीं करते हैं।

मोदी ने कर्नाटक में कोलार के बंगरपेट में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष को निशाने पर लिया और कहा कि वह अपरिपक्व ‘नामदार’ हैं। वह अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का सम्मान नहीं करते हैं।

उन्होंने पार्टी में शीर्ष पद संभालने के बाद नई संस्कृति की शुरुआत की है। यह नई संस्कृति है, बार-बार झूठ बोलो, जोर-जोर से झूठ बोलो, हर जगह झूठ बोलो, जितना हो सकता है उतनी बार झूठ बोलो।

उन्होंने कांग्रेस पर दलितों के साथ न्याय नहीं करने का भी आरोप लगाया और कहा कि परिवारवाद को बढावा देने वाली इस पार्टी ने परिवार के सदस्यों के नाम पर बेहिसाब नामकरण किए हैं। परिवार के सदस्यों को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया लेकिन संविधान बनाने वाले दलितों के मसीहा बाबा साहेब अम्बेडकर को ‘भारत रत्न’ देने का साहस नहीं किया।

इस ‘नामदार’ परिवार को दलितों का सम्मान करना नहीं आता है। परिवार में भारत रत्न बांटते हैं लेकिन बाबा साहेब अम्बेडकर को उनकी सरकार ने भारत रत्न नहीं दिया। मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस दलितों का सम्मान नहीं करती है।

कांग्रेस ने न सिर्फ बाबा साहेब अम्बेडकर बल्कि महान दलित नेता बाबू जगजीवन राम के साथ भी अच्छा व्यवहार नहीं किया। यह संस्कृति आज भी जारी है और अब कर्नाटक के वरिष्ठ दलित नेता वीरप्पा मोइली तथा मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ भी वही व्यवहार किया जा रहा है। कर्नाटक के कई बड़े नेताओं को भी कांग्रेस ने किनारे किया और अब भी वही प्रयत्न किया जा रहा है।

गांधी पर उन्होंने पार्टी में नई संस्कृति को बढावा देने का आरोप लगाया और कहा कि नए नामदार ने कांग्रेस को बचाने की नई तकरकीब खोजी है। यह तरकीब है झूठ बोलने की। झूठ बोलो, बार बार झूठ बोलो, जहां भी बोल सकते हो झूठ बोलो, जितनी बार भी बोल सकते हो झूठ बोलो। लगातार झूठ बोलो उनका यही काम रह गया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने सिर्फ एक ही परिवार के नाम को बढावा देने का काम किया है। इस परिवार के सदस्यों के नाम पर 40 हजार संपत्तियों और स्मारक आदि के नाम हैं। कांग्रेस सरकार ने सिर्फ इसी परिवार के लिए काम किया है और उसने कभी बाबा साहेब को भारत रत्न देने तक की बात नहीं सोची जबकि मां अपने पिता को, पुत्र अपनी मां को, पत्नी अपने पति को भारत रत्न देने के लिए काम करते रहे।

मोदी ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार को बढावा देने का भी आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस पार्टी दलितों को आगे नहीं बढ़ने देना चाहती है। किसी दलित के बेटे को बड़ा नहीं होने देना चाहती है क्योंकि इससे उनकी दुकान बंद हो जाएगी।