Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कर्नाटक : कुमारस्वामी छह जून को मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे
होम Karnataka Bengaluru कर्नाटक : कुमारस्वामी छह जून को मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे

कर्नाटक : कुमारस्वामी छह जून को मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे

0
कर्नाटक : कुमारस्वामी छह जून को मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे
Karnataka ministry expansion to take place on June 6: CM Kumaraswamy
Karnataka ministry expansion to take place on June 6: CM Kumaraswamy

बेंगलुरू। कर्नाटक में एच डी कुमारस्वामी नीत जनता दल (सेक्युलर) जद एस और कांग्रेस गठबंधन सरकार का छह जून को विस्तार किया जाएगा। मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में दोनों पार्टियों के बीच काफी गहमागहमी के बाद सहमति बनने के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी और उप मुख्यमंत्री जी परमेश्वरा ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि छह जून को शपथ ग्रहण कार्यक्रम अपराह्न दो बजे बाद होगा। दोनों नेताओं ने यह स्पष्ट नहीं किया कि मंत्रिमंडल में कितने सदस्यों को जगह दी जाएगी।

इस दौरान कांग्रेस महासचिव केेसी वेणुगोपाल ने कहा कि दोनों पार्टियों ने सरकार को पांच साल तक चलाने के लिए एक औपचारिक करार भी किया है और 2019 के लाेकसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ने का निर्णय भी लिया है।