Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कर्नाटक में हार के लिए राहुल गांधी जिम्मेदार नहीं : कांग्रेस
होम Breaking कर्नाटक में हार के लिए राहुल गांधी जिम्मेदार नहीं : कांग्रेस

कर्नाटक में हार के लिए राहुल गांधी जिम्मेदार नहीं : कांग्रेस

0
कर्नाटक में हार के लिए राहुल गांधी जिम्मेदार नहीं : कांग्रेस
Karnataka Polls 2018 results : Congress absolves Rahul Gandhi of blame, says state unit responsible for loss
Karnataka Polls 2018 results : Congress absolves Rahul Gandhi of blame, says state unit responsible for loss

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आज कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनावों की मतगणना के विपरीत रुझानों के लिए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने मतगणना के रुझानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि परिणाम के लिए राहुल गांधी जिम्मेदार नहीं है। उनका प्रचार शानदार और सकारात्मक था। जातिगत समीकरण का हालांकि इस पर असर पड़ा है।

पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि कर्नाटक के परिणाम के लिए गांधी नहीं बल्कि सत्ता विरोधी लहर जिम्मेदार है। भारतीय जनता पार्टी काे सत्ता विरोधी लहर का लाभ मिला है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मतगणना रुझान में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। कांग्रेस दूसरे और जनता दल एस तीसरे स्थान पर हैं।

BJP को झटका देने के लिए कर्नाटक में कांग्रेस का प्लान-B, JDS को बाहर से समर्थन का ऐलान

कर्नाटक चुनाव परिणाम : मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में भी बीजेपी को बढत

कर्नाटक चुनाव परिणाम : आप के सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त