Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Pati Patni Aur Woh First Look: सामने आया 'पति, पत्नी और वो' का शानदार लुक - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood Pati Patni Aur Woh First Look: सामने आया ‘पति, पत्नी और वो’ का शानदार लुक

Pati Patni Aur Woh First Look: सामने आया ‘पति, पत्नी और वो’ का शानदार लुक

0
Pati Patni Aur Woh First Look: सामने आया ‘पति, पत्नी और वो’ का शानदार लुक
kartik aryan bhumi pednekar ananya pandey Pati Patni Aur Woh First Look 
kartik aryan bhumi pednekar ananya pandey Pati Patni Aur Woh First Look 
kartik aryan bhumi pednekar ananya pandey Pati Patni Aur Woh First Look

प्यार का पंचनामा और सोनू की टीटू की स्वीटी फेम एक्टर कार्तिक आर्यन एक बार फिर फैंस को अपना दीवाना बनाने आ रहे है। जी हाँ, कार्तिक आर्यन जल्द ही फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ में नजर आने वाले है। फिल्म में भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे भी अहम करिदार में है। फिल्म के तीन पोस्टर सामने आये है जो काफी शानदार है।

फिल्म का पोस्टर कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फिल्म में वे चिंटू त्यागी का रोल निभा रहे हैं। पोस्टर शेयर करते हुए लिखते हैं, ‘हाय क्या स्माइल है, मिलिए चिंटू त्यागी से कानपुर के सबसे आदर्शवादी पति’।

कार्तिक के बाद भूमि पेडनेकर ने अपना पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है- जरा हाई मेंटेनेन्स हैं हम। फिल्म में भूमि के किरदार का नाम वेदिका त्रिपाठी रखा गया है।

वहीं फिल्म में वो यानी तीसरा किरदार बनी अनन्या पांडे है। जो तपस्या के रोल में नजर आएंगी। अनन्या के पोस्टर के साथ लिख गया है- ये अग्निपथ है, इसे कोई पार नहीं कर पाया।

बता दें, कार्तिक आर्यन का ये लुक देख कर वाकई सभी फैंस की उत्सुक्ता काफी बढ़ गई है। यह फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज़ होने जा रही है।