Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जोगणिया धाम पुष्कर में मनाया जाएगा कार्तिक महोत्सव - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer जोगणिया धाम पुष्कर में मनाया जाएगा कार्तिक महोत्सव

जोगणिया धाम पुष्कर में मनाया जाएगा कार्तिक महोत्सव

0
जोगणिया धाम पुष्कर में मनाया जाएगा कार्तिक महोत्सव

पुष्कर। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी देव प्रबोधिनी (उठनी) एकादशी और कार्तिक पूर्णिमा तक के पांच दिन भीष्म पंचक कहलाते हैं। जोगणिया धाम पुष्कर निजी उपासना स्थल में वर्ष 2007 से हर वर्ष कार्तिक मास में कार्तिक महोत्सव मनाया जाता है। इस वर्ष 2022 में कार्तिक महोत्सव 4 नवम्बर से 7 नवम्बर 2022 तक मनाया जाएगा।

4 नवम्बर को देव उठनी ग्यारस पर सातु बहना बिजासन मां का विशेष श्रृंगार किया जाएगा और दीपदान अर्पण किए जाएंगे तथा दिन को राजस्थान के प्रसिद्ध गायक कलाकार कोजाराम राव हरसोलाव मेडता सिटी नागौर तथा मोहन एवं पार्टी भजन कीर्तन प्रस्तुत करेंगे।

5 नवम्बर को शनि प्रदोष के दिन राम सा पीर के भजन कीर्तन होंगे तथा भोग अर्पण किया जाएगा।

6 नवम्बर रविवार को जरूरतमंद परिवारों को भोजन सामग्री वितरित की जाएगी।

7 नवम्बर को सातू बहना के अन्नकूट का भोग अर्पण किया जाएगा तथा दिन को भजन कीर्तन प्रस्तुत किए जाएंगे।

8 तारीख को ग्रहण होने के कारण दिन को कुछ नहीं होगा और रात्रि को देव दीपावली निमित्त दीपदान किया जाएगा।