Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
KBC 11 tired sonakshi sinha responded trolls #YoSonakshiSoDumb - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood #YoSonakshiSoDumb : KBC के सवाल पर ट्रोल होने के बाद सोनाक्षी ने कहा, मीम्स और बनाओ ना

#YoSonakshiSoDumb : KBC के सवाल पर ट्रोल होने के बाद सोनाक्षी ने कहा, मीम्स और बनाओ ना

0
#YoSonakshiSoDumb : KBC के सवाल पर ट्रोल होने के बाद सोनाक्षी ने कहा, मीम्स और बनाओ ना
KBC 11 tired sonakshi sinha responded trolls #YoSonakshiSoDumb
KBC 11 tired sonakshi sinha responded trolls #YoSonakshiSoDumb
KBC 11 tired sonakshi sinha responded trolls #YoSonakshiSoDumb

kaun banega crorepati season 11 सोशल मीडिया पर इस समय बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को जमकर किया जा रहा है। उन्हें ट्वीटर पर #YoSonakshiSoDumb टैग के साथ ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, हाल ही में सोनाक्षी कौन बनेगा करोड़पति के शुक्रवार के एपिसोड में कर्मवीर कंटेस्टेंट के साथ पहुंची थीं। शो को होस्ट कर रहे अमिताभ बच्चन ने एक सवाल पूछा कि रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थे? इसके उन्होंने चार ऑप्शन दिए थे- सुग्रीव, लक्ष्मण, सीता और राम। इसका जवाब सोनाक्षी नहीं दे पाई और इसके लिए उन्होंने एक्सपर्ट वाली लाइफलाइन का सहारा लिया।

इसके बाद सोनाक्षी को #YoSonakshiSoDumb टैग के साथ ट्रोल किया जा रहा है। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये भी है कि सोनाक्षी के परिवार के सभी सदस्यों के घर का नाम रामायण है, उनके प‍िता-चाचा का नाम रामायण के चरित्रों पर हैं। उनके भाई का नाम लव-कुश है। वहीं का नाम शत्रुघ्न सिन्हा है। ऐसे में फैंस को यह बात हजम नहीं हुई। वहीं सोनाक्षी ने अब ट्रोलर्स को जवाब दिया है।

सोनाक्षी ने ट्विटर पर लिखा, “प्रिय जागे हुए ट्रोल्स. मुझे पायथागोरस की प्रमेय, मर्चेंट ऑफ वेनिस, आवर्त सारणी, मुगलों की वंशावली और क्या क्या याद नहीं है वो भी नहीं याद, अगर आपके पास काम नहीं है और इतना टाइम है तो प्लीज ये सब पर भी मीम्स बनाओ ना, मुझे मीम्स पसंद हैं।” इसके बाद भी उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।