Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
KBC 11 : 15 साल की उम्र में 8 ने किया रेप, दास्तां सुन पूरा देश हुआ सन्न - Sabguru News
होम Entertainment KBC 11 : 15 साल की उम्र में 8 ने किया रेप, दास्तां सुन पूरा देश हुआ सन्न

KBC 11 : 15 साल की उम्र में 8 ने किया रेप, दास्तां सुन पूरा देश हुआ सन्न

0
KBC 11 : 15 साल की उम्र में 8 ने किया रेप, दास्तां सुन पूरा देश हुआ सन्न
kbc-season-11-karmveer-special-sunitha-krishnan-gangraped-by-8-boys age-of-15
kbc-season-11-karmveer-special-sunitha-krishnan-gangraped-by-8-boys age-of-15
kbc-season-11-karmveer-special-sunitha-krishnan-gangraped-by-8-boys age-of-15

मुंबई। कौन बनेगा करोड़पति (KBC) का 11वां सीजन इन दिनों TRP में नंबर एक पर चल रहा है। KBC का हर एपिसोड बेहद खास होता है। KBC के सेट पर हर कंटेस्टेंट्स अपने लाइफ के बारे में बताता जिसे जानकार हर कोई हैरान रह जाता है। लेकिन हाल ही में KBC के सेट पर एक ऐसी महिला पहुंची जिसका 15 साल की उम्र में 8 लोगों ने रेप किया। यह जान KBC होस्ट अमिताभ बच्चन समेत पूरा देश सन्न रह गया।

इस बार कर्मवीर एपिसोड में समाज सेविका सुनीता कृष्णन आई थीं। हॉट सीट पर बैठी सुनीता कृष्णन ने जब अपनी कहानी सुनाई तो सभी की आंखें नम हो गईं। उनकी दास्तां सुन टीवी देख रहे लोगो कि भी आँखे नम हो गई। सुनीता ने बताया जब 15 साल की थीं तो उनके साथ 8 लोगों ने एक साथ रेप किया था। यही नहीं सुनीता को अपने काम के दौरान कई बार जानलेवा हमलों का सामना करना पड़ा था।

सुनीता की कहानी सुनकर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी हैरान रह गई। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘सुनीता कृष्णन ने एक भयावह सच्चाई जो एक धर्मयुद्ध की तरह है समाज के सामने रखा है। यह सिर्फ न चौंकाने वाला, बल्कि बेहद दर्दनाक भी है। वह महिलाओं और छोटी बच्चियों को सेक्स ट्रैफिकिंग से बचाने का अद्भुत कार्य कर रही हैं।’

वहीं उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, ‘मुझे खुशी है कि दुनिया में सुनीता कृष्णन की तरह लोग आज भी मौजूद हैं। KBC को बधाई जहां सुनीता जैसे लोगों को हाइलाइट किया गया।’

अनुष्का के अलावा एक्टर जय भानुशाली ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘केबीसी का कर्मवीर एपिसोड आपको अंदर से झकझोर कर देगा। आज हमें अहसास हुआ है कि हम कितनी दुखभरी दुनिया में रहते हैं। केबीसी से न सिर्फ हमरा ज्ञान बढ़ता है बल्कि देश की सच्चाई भी सामने आती है। इस एपिसोड को दिखाने के लिए सोनी टीवी को धन्यवाद।’