Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
केदारनाथ मंदिर तीर्थयात्रियों के लिए 29 अप्रेल को खुलेगा - Sabguru News
होम Breaking केदारनाथ मंदिर तीर्थयात्रियों के लिए 29 अप्रेल को खुलेगा

केदारनाथ मंदिर तीर्थयात्रियों के लिए 29 अप्रेल को खुलेगा

0
केदारनाथ मंदिर तीर्थयात्रियों के लिए 29 अप्रेल को खुलेगा
Kedarnath shrine to open for pilgrims on April 29
Kedarnath shrine to open for pilgrims on April 29
Kedarnath shrine to open for pilgrims on April 29

देहरादून। उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर श्रद्धालुओं के लिए 29 अप्रेल से खुलेगा। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

परंपरा के अनुसार उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में उखीमठ के श्रीओंकारेश्वर मंदिर में बुधवार को आयोजित हुई बैठक के बाद यह घोषणा की गई। आठवीं सदी के शिव मंदिर को खोलने की घोषणा ज्योतिषियों व पुजारियों के साथ परामर्श के बाद की जाती है।

मंदिर के द्वार खोलने का समय सुबह 6.15 बजे तय किया गया है। केदारनाथ चारधाम यात्रा के प्रसिद्ध चार मंदिरों में से एक है, जहां दुनिया भर से लाखों तीर्थयात्री हर साल आते हैं। अन्य प्रसिद्ध तीन धार्मिक मंदिरों में बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री शामिल हैं।