Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अरविंद केजरीवाल महिला विरोधी : स्मृति ईरानी - Sabguru News
होम Delhi अरविंद केजरीवाल महिला विरोधी : स्मृति ईरानी

अरविंद केजरीवाल महिला विरोधी : स्मृति ईरानी

0
अरविंद केजरीवाल महिला विरोधी : स्मृति ईरानी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर महिला विरोधी होने का आरोप लगा दिया है।

ईरानी ने केजरीवाल के एक ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि आप क्या महिलाओं को इतना सक्षम नहीं समझते कि वे स्वयं निर्धारित कर सकें कि किसे वोट देना है? इसके आगे ईरानी ने हैशटैग लगाया ‘#महिला_विरोधी_केजरीवाल’

गौरतलब है कि शनिवार सुबह अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट किया था जिसमें लिखा था कि वोट डालने जरूर जाइये…सभी महिलाओं से खास अपील-जैसे आप घर की जिम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही मुल्क और दिल्ली की जिम्मेदारी भी आपके कंधों पर है।

आप सभी महिलाएं वोट डालने जरूर जाएं और अपने घर के पुरुषों को भी ले जाएं। पुरुषों से चर्चा जरूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा। केजरीवाल के इसी ट्वीट का जवाब देते हुए ईरानी ने उन्हें महिला विरोधी बताया है।