Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
केरल और महाराष्ट्र में कोरोना को मात देने वालों की संख्या सर्वाधिक - Sabguru News
होम Kerala केरल और महाराष्ट्र में कोरोना को मात देने वालों की संख्या सर्वाधिक

केरल और महाराष्ट्र में कोरोना को मात देने वालों की संख्या सर्वाधिक

0
केरल और महाराष्ट्र में कोरोना को मात देने वालों की संख्या सर्वाधिक

नयी दिल्ली | देश में कोरोना वायरस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित राज्य केरल और महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान इससे निजात पाने वालों की संख्या सर्वाधिक 5073 और 3105 रही। इस वायरस से सबसे अधिक ठीक हाेने वाले राज्यों में महाराष्ट्र पहले और केरल दूसरे स्थान पर है।

केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान 5073 लोग इस वायरस के संक्रमण से मुक्त होने के बाद सक्रिय मामलों की संख्या बढकर 61,550 हो गयी और राज्य में इस वायरस से निजात पाने वालों की कुल संख्या 9.41 लाख से अधिक हो गयी है। महाराष्ट्र कोरोना संक्रमितों के मामले में सबसे आगे है और यहां पिछले 24 घंटे के दौरान 3,105 लोग स्वस्थ हुये हैं और अभी तक कुल 19.78 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और सक्रिय मामले घटकर 37,383 हो गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 9121 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ नौ लाख 25 हजार 710 हो गया है। इसी दौरान 11,805 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ छह लाख 33 हजार 025 हो गयी है। सक्रिय मामलों में 2765 की कमी आयी है और इनकी संख्या अब 1,36,872 रह गयी है। इसी अवधि में 81 और मरीजों की मौत हो गयी और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 55 हजार 813 हो गया।

विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य……………….सक्रिय……….स्वस्थ……..मौत

अंडमान निकोबार…09……………4938……..62

आंध्र प्रदेश………..695……….881041…..7163

अरुणाचल प्रदेश…..03…………..16774…….56

असम…………….1614……… 214601…..1089

बिहार…………….588…………259670…..1527

चंडीगढ़…………129…………..20789……..346

छत्तीसगढ़……..3039………….302557…..3777

दादर नागर हवेली

तथा दमन और दीव…02………….3396………..02

दिल्ली…………..1036………..625158…..10893

गोवा…………….525…………52969…………781

गुजरात…………1708………..259384……..4401

हरियाणा……….903………..265212……….3039

हिमाचल प्रदेश…398………..56851…………994

जम्मू-कश्मीर…..617………122837……..1951

झारखंड…………..464…….117806……..1084

कर्नाटक………….5791….. 927580……..12267

केरल…………….61550…..941471…….3998

लद्दाख…………….48………9595………..130

लक्षद्वीप…………..91……….143…………….0

मध्य प्रदेश………1847…. 252164…….3838

महाराष्ट्र………..37383…..1978708…..51552

मणिपुर………….76………..28755………373

मेघालय………..128………13666………148

मिज़ोरम…………18………..4367…………10

नागालैंड………..58…………12043…….88

ओडिशा……….714………..333637…. 1911

पुड्डुचेरी……… 236…………38574……. 658

पंजाब…………2357………168456……5707

राजस्थान…….1365………..314859……2781

सिक्किम……….54…………5929……….135

तमिलनाडु…….4232…….. 828918……12425

तेलंगाना………1643……..293540…….1619

त्रिपुरा…………02………..32960………..391

उत्तराखंड……615………94572………..1680

उत्तर प्रदेश…..2974…..590570………8704

पं बंगाल……. 3960…….558535……… 10233

कुल……….136872…..10633025…..155813