Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
केरल के अलपुझा में भाजपा नेता रंजीत श्रीनिवासन की हत्या - Sabguru News
होम Breaking केरल के अलपुझा में भाजपा नेता रंजीत श्रीनिवासन की हत्या

केरल के अलपुझा में भाजपा नेता रंजीत श्रीनिवासन की हत्या

0
केरल के अलपुझा में भाजपा नेता रंजीत श्रीनिवासन की हत्या

तिरुवनंतपुरम। केरल के अलपुझा जिले में भारतीय जनता पार्टी के नेता रंजीत श्रीनिवासन की आज सुबह हत्या कर दी गई। रंजीत श्रीनिवासन भाजपा ओबीसी मोर्चा के राज्य सचिव थे। उन्होंने भाजपा के टिकट पर 2016 में विधानसभा का चुनाव लड़ा था। पीपल्स फ़्रंट ऑफ़ इंडिया (पीएफआई) पर इस राजनीतिक हत्या का आरोप लगा है। इसी जिले में कल सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया के राज्य सचिव केएस शान की हत्या कर दी गई थी।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने दोनों हत्याओं की कड़ी निंदा की है। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। हत्याओं के मद्देनजर अलपुझा शहर में धारा 144 लगा दी गई है।

अलपुझा के जिलाधिकारी ए. अलेक्ज़ेंडर ने हालात सामान्य होने का दावा किया हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने पीएफआई कार्यकर्ताओं को आतंकी बताते हुए मुख्यमंत्री पी. विजयन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

उल्लेखनीय है कि केरल में आए दिन मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, कांग्रेस, पीएफआई और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें आती रहती हैं। इससे पहले भी राज्य में कई राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है। हालाँकि ऐसा नहीं है कि सिर्फ़ भाजपा कार्यकर्ताओं की ही केरल में हत्याएं हुई हैं। माकपा, कांग्रेस और पीएफआई कई कार्यकर्ताओं की राज्य में हत्या हो चुकी हैं।