Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
खेसारीलाल यादव की फ़िल्म लिट्टी चोखा 09 अप्रैल को होगी रिलीज - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood खेसारीलाल यादव की फ़िल्म लिट्टी चोखा 09 अप्रैल को होगी रिलीज

खेसारीलाल यादव की फ़िल्म लिट्टी चोखा 09 अप्रैल को होगी रिलीज

0
खेसारीलाल यादव की फ़िल्म लिट्टी चोखा 09 अप्रैल को होगी रिलीज
Khesari Lal Yadav film Litti Chokha to be released on April 09
Khesari Lal Yadav film Litti Chokha to be released on April 09
Khesari Lal Yadav film Litti Chokha to be released on April 09

मुंबई। बिहार और उत्तर प्रदेश के दलित और पिछड़ी जातियों के शोषण को उजागर करने वाली सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की भोजपुरी फ़िल्म लिट्टी चोखा 09 अप्रैल को रिलीज होगी।

फ़िल्म लिट्टी चोखा के निर्माता प्रदीप.के.शर्मा ने बताया कि फ़िल्म पूरी तरह रिलीज को तैयार है। खेसारीलाल यादव स्टारर इस फ़िल्म का इंतज़ार भी दर्शकों को बेसब्री से है। इसलिए आज हमने फ़िल्म के रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है।

फ़िल्म को पराग पाटिल ने निर्देशित किया है। उन्होंने फ़िल्म को लेकर ये दावा किया है, लिट्टी चोखा सबों को पसंद आने वाली है। फ़िल्म का ट्रेलर जल्द ही आने वाला है। यह फिल्म जाति, धर्म और वर्ग में भेदभाव को समाप्त करने की कोशिश होगी। इसलिए 9 अप्रैल को सिनेमाघरों में जाकर इस फ़िल्म को जरूर देखें और फ़िल्म पसंद आये तो इसे और लोगों को देखने के लिए प्रेरित करें।

गौरतलब है सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म लिट्टी चोखा में मुख्य भूमिका में सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव, मनोज सिंह टाइगर, पदम सिंह, प्रगति भट्ट, प्रीति सिंह, श्रुति राव, उत्कर्ष, देव सिंह, करण पांडे, प्रकाश जैश हैं। फिल्म की सह निर्माता अनीता शर्मा और पदम सिंह हैं।