

नागपुर | महाराष्ट्र में अकोला जिले में बोरगांव मंजू थाना क्षेत्र के धोटारडी गांव में एक व्यक्ति ने अपनी तीन संतानों की जहर देकर हत्या करने के बाद जान देने का प्रयास किया।
पुलिस ने आज यहां बताया कि बुधवार की रात विष्णु इंग्ले ने तीन संतानों की जहर देकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी जहर खा लिया लेकिन उसकी जान बच गयी। मृतकों के नाम अजय (16), मनोज (12) और शिवानी(14) हैं।
इन बच्चों की मां की एक वर्ष पहले मौत हो गयी थी। विष्णु को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर है। घटना के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।