Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
किरेन रिजिजू ने कश्मीर समस्या पर राहुल गांधी पर साधा निशाना
होम Delhi किरेन रिजिजू ने कश्मीर समस्या पर राहुल गांधी पर साधा निशाना

किरेन रिजिजू ने कश्मीर समस्या पर राहुल गांधी पर साधा निशाना

0
किरेन रिजिजू ने कश्मीर समस्या पर राहुल गांधी पर साधा निशाना
किरेन रिजिजू ने कश्मीर समस्या पर राहुल गांधी पर साधा निशाना
किरेन रिजिजू ने कश्मीर समस्या पर राहुल गांधी पर साधा निशाना
किरेन रिजिजू ने कश्मीर समस्या पर राहुल गांधी पर साधा निशाना

नई दिल्ली । केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कश्मीर समस्या पर भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की नीति को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सवाल का करारा जवाब देते हुए इसके लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराया है।

रिजिजू ने बुधवार को एक टवीट् करते हुए कहा“ सरदार पटेलजी ने सभी क्षेत्रों की समस्याओं को हल कर लिया था लेेकिन नेहरू जी ने कश्मीर का जिम्मा संभाला और इसकी वजह से अधिक दिक्कतें पैदा हुई।”

उन्होंने कहा कि आतंकवाद की आग में जल रहे जम्मू कश्मीर में हजारों लाेग मारे गए हैं और कश्मीर पंडितों की भी हत्या की गई है तथा राज्य से 1,60,000 से अधिक लोगों को बाहर जाना पड़ा है।

रिजिजू ने कहा“ आपके परिवार और आपकी पार्टी ने कश्मीर को तबाह करके रख दिया है और आप इसका आरोप भाजपा पर लगा रहे हैं।” गौरतलब है कि मंगलवार को जम्मू कश्मीर में गठबंधन सरकार में शामिल भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सहयाेगी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी से समर्थन वापिस ले लिया था जिसके बाद मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इस्तीफा दे दिया था।

इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया करते हुए श्री गांधी ने कहा था“ अवसरवादी भाजपा-पीडीपी गठबंधन ने जम्मू -कश्मीर को आग के हवाले कर दिया,इसकी वजह से हमारे बहादुर सैनिकों समेत अनेक निर्दोष नागरिक मारे जा रहे हैं। भारत को इसका भारी मूल्य चुकाना पड़ रहा है और इसने संप्रग की कईं वर्षों की कड़ी मेहनत पर पानी फेर दिया है तथा राज्यपाल शासन में और अधिक नुकसान उठाना पडेगा। अयोग्यता, हठी रवैया और नफरत हमेशा असफल रहती हैं।” राष्ट्रपति राम नाथ काेविंद की तरफ से मंजूरी मिलने के बाद बुधवार से ही राज्य में राज्यपाल शासन लग गया है।