Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राहुल गांधी से मिलाने के आश्वासन के बाद डा किरोडी मीणा का धरना समाप्त - Sabguru News
होम Rajasthan Alwar राहुल गांधी से मिलाने के आश्वासन के बाद डा किरोडी मीणा का धरना समाप्त

राहुल गांधी से मिलाने के आश्वासन के बाद डा किरोडी मीणा का धरना समाप्त

0
राहुल गांधी से मिलाने के आश्वासन के बाद डा किरोडी मीणा का धरना समाप्त

अलवर। राजस्थान के अलवर में भारतीय जनता पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने रविवार को आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त कर दिया।

डा मीणा ने सुरेर गांव में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओ के आश्वासन दिया है और 7 सदस्य प्रतिनिधि मंडल तय किया जाएगा जो राहुल गांधी से मिलकर अपनी मांगों को रखेगा। उन्होंने बताया कि वार्ता सकारात्मक हुई है अगर निष्कर्ष नहीं निकला तो जयपुर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

उन्होंने राहुल गांधी के मुद्दों का मखौल उड़ाते हुए कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा की बात कर रहे हैं जिसमें कहते हैं कि सिया राम बोलो लेकिन सालासर हनुमान जी में सिया राम के दरबार गिरा दिया गया। इसके अलावा बेरोजगारों को भत्ता नहीं दिया जा रहा किसानों के कर्ज माफ नहीं किया जा रहे हैं। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि राहुल गांधी रोजगार की बात करते हैं लेकिन बेरोजगारी राजस्थान में सबसे ज्यादा है। राज्य में 38 लाख बेरोजगार हैं। राहुल गांधी महंगाई की बात करते हैं तो राजस्थान में सबसे ज्यादा महंगा ही है। पेट्रोल डीजल पर सबसे ज्यादा वेट है।

इस वार्ता में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भंवर जितेंद्र सिंह शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि आज पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह और कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया है।