

सबगुरु न्यूज़| दुनिया के अलग-अलग देशों में महिलाओं ने भी राज किया। इन महिलायों शासकों बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे। इनमें कुछ ऐसी भी रानियां है जिन्होंने साजिशों का सामना करने के साथ ही खुद भी साजिशें रचीं।
रानी लक्ष्मीबाई
रानी लक्ष्मीबाई ने अपने राज्य की रक्षा के लिए इस रानी ने अंग्रेज के 2 टुकड़े किए थे। महाराष्ट्रियन ब्राहमण परिवार में 19 नवंबर, 1827 को महारानी लक्ष्मी बाई जन्म हुआ था। जब वो 4 साल की थीं, तभी उनकी मां भागीरथी का निधन हो गया। जिसके बाद वो अपने पिता मोरोपंत के साथ बाजीराव पेशवा के यहां बिठूर आ गईं। सन् 1842 में रानी का विवाह झांसी के राजा गंगाधर राव से हुआ। सन् 1851 में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम दामोदर राव रखा गया। जन्म के 3 महीने बाद ही दामोदर का निधन हो गया। 20 नवंबर, 1853 में गंगाधर राव ने दत्तक पुत्र को गोद लिया। उसका नाम भी दामोदर राव रखा। बेटा गोद लेने के एक दिन बाद ही गंगाधर राव का निधन हो गया। 18 जून 1858 में रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों से लड़ते हुए प्राण त्याग दिए।
बेगम तुरहान
तुर्की की सुल्तान इब्राहिम की मुख्य बेगम तुरहान और उसकी सास कोसेम तुर्की के ओटोमन साम्राज्य में राज करने वाली दो महिलाएं थीं।तुरहान ने अपनी सास कोसेम की हत्या करवाकर अपने बेटे को गद्दी पर बिठाया था। दरअसल, कोसेम महमूद को मारकर अपने दूसरे पोते को सुल्तान बनाना चाहती थी।
एलिजाबेथ बाथरी
इतिहास की सबसे खतरनाक महिला एलिजाबेथ बाथरी सीरियल किलर के तौर पर पहचानी जाती थीं। सन 1585 से 1610 के दौरान उन्होंने अपनी जवानी बरकरार रखने के लिए महल में 600 से ज्यादा लड़कियों की हत्या कर उनके खून से स्नान किया था। उनकी शादी फेरेंक नैडेस्डी नाम के शख्स से हुई थी।1604 में पति की मौत के बाद एलिजाबेथ ने लड़कियों को अपना शिकार बनाना ज्यादा कर दिया।
नूरजहां
असाधारण सुन्दरी होने के अलावा नूरजहां बुद्धिमती, शील और विवेकसम्पन्न भी थीं। उनकी साहित्य, कविता और ललित कलाओं में विशेष रुचि थी।नूरजहां ने भारत पर राज किया था। 1620 के दशक में उनकी शादी शहंशाह जहांगीर से हो गई। शादी के बाद भी नूरजहां का ही राज चलता था। उनके नाम से शाही फरमान जारी होते थे।
VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE