

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी गुरुवार को नयी दिल्ली में मनोनीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कुमारस्वामी कल नयी दिल्ली आयेंगे और शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद मोदी 30 मई को लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।
लोकसभा की 543 सीटों में से 542 सीटों पर हुए चुनाव में राजग ने 350 से अधिक सीटें जीती हैं। पार्टी सूत्रों ने यूनीवार्ता को बताया कि भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा भी मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे।