Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर : सावित्री बाई फुले जाग्रति मंच ने मनाया लहरिया महोत्सव - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर : सावित्री बाई फुले जाग्रति मंच ने मनाया लहरिया महोत्सव

अजमेर : सावित्री बाई फुले जाग्रति मंच ने मनाया लहरिया महोत्सव

0
अजमेर : सावित्री बाई फुले जाग्रति मंच ने मनाया लहरिया महोत्सव

अजमेर। सावन के महीने में लहरिया महोत्सव की धूम से सराबोर अजमेर में बुधवार को सावित्री बाई फुले जाग्रति मंच की ओर से धोला भाटा स्थित लक्ष्मी गार्डन के सामने पूर्व पार्षद दिनेश चौहान के निवास पर लहरिया महोत्सव मनाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम मेयर बृज लता हाड़ा ने की। ज्योतिबा फुले के चित्र के समक्ष दीपदान कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

मनोनीत पार्षद सुनीता चौहान ने बताया कि हर साल सावन माह में संस्था की ओर से लहरिया महोत्सव का आयोजन किया जाता है। संस्था स्कूल में एवं कॉलेज में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं का भी सम्मान करती रही है।

लहरिया महोत्सव में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सामूहिक नृत्य व एकल नृत्य कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के पश्चात सावित्री बाई फुले जाग्रति मंच की ओर से सामूहिक भोजन रखा गया।

कार्यक्रम में माया गहलोत, श्यामा चौहान, बीना सांखला, रेखा चौहान, लीला टांक, बीना टांक, बबीता टांक, विजय लक्ष्मी सिसोदिया, ममता चौहान,राज कुमारी टांक, माया चौहान, सोनल चौहान, रेखा सैनिक, मीनाक्षी पंवारी, मनीषा टांक समेत बडी संख्या में संस्था की सदस्य उपस्थित रहीं।