![सैलानियों के लिए खुल गया दुधवा नेशनल पार्क सैलानियों के लिए खुल गया दुधवा नेशनल पार्क](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2018/11/national-park.jpg)
![Lakhimpur Kheri : Dudhwa National Park opens for tourists](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2018/11/national-park.jpg)
लखीमपुर खीरी। देश विदेश में वन्य जीवन के लिए मशहूर दुधवा नेशनल पार्क गुरूवार से सैलानियों के लिए खोल दिया गया है।
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में स्थित यह पार्क न सिर्फ वन्य जीवों बल्कि अपनी प्राकृतिक सुन्दरता के लिए भी काफी मशहूर है। यह पार्क लखीमपुर खीरी जिले से बहराइच तक फैला हुआ है। इसमें दुधवा नेशनल पार्क, किशनपुर सैंक्चुअरी और कतरनिया घाट सैंक्चुअरी का क्षेत्र शामिल है।
दुधवा नेशनल पार्क में गुरूवार सुबह सैलानियों का बड़ी ही धूमधाम से स्वागत किया गया। दुधवा बेस कैंप पर इस साल एक स्वागत द्वार बनाया गया है। इसके अलावा नाकवा नल्ला पर भी उनके स्वागत के लिए एक स्पेशल द्वार बनाया गया है।
इस पार्क में टाइगर रिजर्व में टाइगर के अलावा स्लॉथ बीयर, एशियाई काला भालू, गेंडा, हाथी, सुअर, वाइल्ड बीयर जैसे कई जानवर हैं।