Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
lal singh arya, bjp scheduled caste morcha, bjp sc morcha, bjp sammelan, bjp news, ajmer nagar nigam chunav, ajmer news, ajmer hindi news, ajmer bjp
होम Rajasthan Ajmer अनुसूचित जाति पर सबसे ज्यादा अत्याचार गहलोत सरकार के शासन में : आर्य

अनुसूचित जाति पर सबसे ज्यादा अत्याचार गहलोत सरकार के शासन में : आर्य

0
अनुसूचित जाति पर सबसे ज्यादा अत्याचार गहलोत सरकार के शासन में : आर्य

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने राजस्थान की गहलोत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पूरे देश में अनुसूचित जाति पर सबसे ज्यादा अत्याचार उनके शासन में हो रहे हैं।

अजमेर में नगर निगम चुनाव के सिलसिले में मोर्चे के सम्मेलन में शिरकत करने आये आर्य ने सम्मेलन से पहले पत्रकार वार्ता में आज यह बात कही। उन्होंने कहा कि पूरे देश के अत्याचारों में पंद्रह फीसदी से ज्यादा अत्याचार अकेले राजस्थान में हो रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार एवं कांग्रेस दलित विरोधी और जनता को धोखा देने वाली है। उन्होंने कहा कि राज्य के ग्यारह से ज्यादा जिलों में दलित महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, बलात्कार एवं अत्याचार हो रहे हैं।

कांग्रेस सरकार इन्हें रोकने में पूरी तरह विफल है क्योंकि मुख्यमंत्री को फुरसत नहीं जबकि गृह मंत्रालय भी उन्हीं के पास है। आर्य ने कहा कि गहलोत से सरकार नहीं संभल रही तो उन्हें पद छोड़ देना चाहिए।

आर्य ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को दलित विरोधी सरकार करार देते हुए उस पर दलितों की दशा और दिशा बिगाड़ने का आरोप लगाया तथा कहा कि बाबा डॉ. भीमराव अंबेडकर की भावनाओं के खिलाफ काम हो रहा है। जबकि केंद्र की मोदी सरकार ने अंबेडकर के सपनों को पूरा किया है। कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाकर बाबा साहेब के सपनों को साकार किया है। यही कारण है कि कश्मीर में डीटीसी चुनाव में दलित मतदाताओं ने दिल खोलकर मतदान किया।

इसका मतलब साफ है कि देश के साथ कश्मीर की जनता भी मोदी का नेतृत्व चाहती है। उन्होंने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कोरोना काल के नौ महीनों में 90 हजार करोड़ लोगों को फ्री खाद्यान्न सामग्री देकर जनभावनाओं को सुरक्षित रखने का काम किया है।

आर्य ने कहा कि अब गहलोत सरकार को चेतना चाहिए। आने वाले समय में एससी मोर्चा अत्याचार को बर्दाश्त नहीं करेगा। अजमेर नगर निगम निकाय चुनाव के संदर्भ में उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में अनुसूचित जाति वर्ग के मतदाताओं को जागरूक करके कमल के फूल खिलाने की प्रेरणा के लिए सम्मेलन का आयोजन किया गया। जनता पूरी तरह भाजपा के साथ है और निकाय चुनाव में भाजपा का बोर्ड बनेगा।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं अजमेर विधायक अनिता भदेल ने कहा कि निकाय चुनाव में कांग्रेस का उम्मीदवार अकेले दम पर चुनाव लड़ रहा है। प्रदेश नेतृत्व अथवा स्थानीय नेता बिखरे हुए हैं। यहां कांग्रेस संगठन नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने दावा किया कि निगम के 80 वार्डों में से 70 पर भाजपा के उम्मीदवार विजयी होकर एक बार फिर निगम में बोर्ड बनाएंगे।