

रांची। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की मंगलवार को रांची के बिरसा मुंडा केन्द्रीय जेल होटवार से कानूनी प्रक्रियाओं के पूरा नहीं हो पाने के कारण उन्हें औपबंधिक जमानत पर रिहा नहीं किया जा सका।
यादव के वकील प्रभात कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष अब बुधवार को ही होटवार जेल से बाहर निकल पाएंगे। उन्होंने कहा कि यादव को उच्च न्यायालय से मिली औपबंधिक जमानत की प्रति केन्द्रीय जांच ब्यूरो की विशेष अदालत को आज दिन के बारह बजे तक नहीं मिल सका। प्रति के नहीं मिलने से उनका जमानत बॉड जमा करने की कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी जिसके कारण उनकी रिहाई नहीं हो सकी।
यादव के बडे पुत्र तेज प्रताप यादव की शादी के लिए उन्हें तीन दिन का पेरोल मिला था और पेरोल की अवधि समाप्त होने के बाद कल ही वह रांची लौटे थे। इसके बाद उन्हें बिरसा मुंडा हवाई अड्डा से सीधे होटवार जेल ले जाया गया था।
उल्लेखनीय है कि 11 मई को झारखंड उच्च न्यायालय ने चिकित्सा के लिए लालू यादव को छह सप्ताह का औपबंधिक जमानत मंजूर किया था।