Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दिमाग का दही, ठंडा लेंगे या गर्म ? - Sabguru News
होम Headlines दिमाग का दही, ठंडा लेंगे या गर्म ?

दिमाग का दही, ठंडा लेंगे या गर्म ?

0
दिमाग का दही, ठंडा लेंगे या गर्म ?
letest joks,funny joks,homor joks,joks of days,hindi joks

सिन्टू: ने पूछा कि ठंडा लेंगे या गर्म? इस पर मेहमान ने कहा कि…

सिन्टू: और मेहमान।
सिन्टू: ठंडा लेंगे या गर्म?
मेहमान: दोनों ले आइए।

सिन्टू: एक गिलास freezerer से और दूसरा गिलास geezer से, पानी ले आओ।


होली पर गजब का योग।
सोनू: ने कहा कि इस बार होली पर कई साल बाद एक गजब का योग बनने जा रहा है। इस पर मोनू ने पूछा कि..

सोनू: इस बार होली पर कई साल बाद एक गजब का योग बनने जा रहा है।
मोनू: कैसा योग?

सोनू: यह एक ऐसा अचूक टोटका है जो जीवन बदल देगा, चाहो तो आजमा कर देख लो।
मोनू: टोटका क्‍या है, यह तो बताओ?
सोनू: कारोबार में मंदी हो, काम पर जाने का मन न करता हो, बच्चे पढ़ न रहे हों, उनके नंबर कम आ रहे हों, सिरदर्द होता हो, आलस आता हो तो…

मोनू: अरे तो क्‍या?
सोनू: तो इन सब बीमारियों का रामबाण इलाज यह है कि होली की शाम होलिका दहन हो तो अपने सिर से सात बार मोबाइल घुमाकर आग में फेंक दो और पीछे मुड़कर न देखो। एक दो दिन परेशानी होगी जैसे जी मचलाएगा, गुस्‍सा आएगा लेकिन फिर आराम हो जाएगा।


खून के रिश्तों में शादी होना।
खून के रिश्तों में कहां, क्लिक करें और पूरा जोक पढ़ें।

पत्नी: अगर मेरी शादी किसी राक्षस से भी होती तो भी मैं इतनी दुखी नहीं होती।
.

.
.
पति: पगली! खून के रिश्तों में कहां शादी होती है?

 


गर्लफ्रेंड ने बनाया भिखारी
भिखारी ने कहा कि भैया, 20 रुपये दो न, चाय पीनी है। इस पर पप्‍पू ने कहा कि।

भिखारी: भैया, 20 रुपये दो न, चाय पीनी है।
पप्‍पू: लेकिन चाय तो 10 रुपये की आती है।

भिखारी: मेरी गर्लफ्रेंड भी साथ में है ना।
पप्‍पू: भिखारी होकर तुमने गर्लफ्रेंड बना रखी है?
भिखारी: नहीं, गर्लफ्रेंड ने मुझे भिखारी बना दिया है।

——————————————————-
पति-पत्नी का सफर और भिखारी।

पति-पत्नी सफर कर रहे थे कि एक भिखारी आया।
पति पर्स निकाल ही रहा था कि भिखारी बोला, ‘जोड़ी सात जन्मों तक बनी रहे।’

.
.
.
इतना सुनकर पति ने फिर पैसे निकाले ही नहीं।