Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
देश में कानून एवं संविधान की उड़ाई जा रही है धज्जियां : अशोक गहलोत - Sabguru News
होम Headlines देश में कानून एवं संविधान की उड़ाई जा रही है धज्जियां : अशोक गहलोत

देश में कानून एवं संविधान की उड़ाई जा रही है धज्जियां : अशोक गहलोत

0
देश में कानून एवं संविधान की उड़ाई जा रही है धज्जियां : अशोक गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि देश में कानून और संविधान की धज्जियां उड़ाकर लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया गया है और चुनाव जीतने के लिए हथकंडे अपनाये जा रहे हैं, जिसे देश, प्रदेशवासियों एवं नौजवानों को समझने की जरुरत है कि देश किस तरफ जा रहा है।

गहलोत ने आज यहां मीडिया से यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमारे देश के संविधान को पूरी दुनिया सम्मान की दृष्टि से देखती है, संविधान की जो मूल भावना है पूरी दुनिया के देश उसकी कद्र करते हैं और ये उसकी धज्जियां उड़ा रहे हैं, सिर्फ दिखावे के लिए बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का नाम लेते हैं, तो कब तक चलेगा यह। इसलिए चिंता लगी हुई है कि समय रहते हुए इनको करारा जवाब नहीं दिया गया तो सबको भुगतना पड़ेगा, यह मेरा मानना है।

उन्होंने कहा कि कानून का राज से देश चलता है, जिसकी धज्जियां उड़ाई जा रही है। संविधान की धज्जियां की उड़ाई जा रही है और लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया गया हैं, सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स सब जगह छापा पड़ गये है। क्या हो रहा है देश में, देश, प्रदेशवासियों एवं नौजवानों को समझना पड़ेगा कि देश किस तरफ जा रहा, नहीं तो आने वाले समय में भुगतना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि कानून का राज नहीं रहेगा तो सबको भुगतना पड़ेगा एक न एक दिन, आज जो खुश हो रहे हैं हो सकता है उनको भी भुगतना पड़े क्योंकि कानून के राज से ही देश चलता है, प्रदेश चलते हैं, शासन चलता है, उसकी धज्जियां उड़ा रहे हैं ये लोग, संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं, लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया है।

मुख्यमंत्री ने करौली घटना पर कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या यहां किस काम के लिए आए। करौली में जो घटना घटी वह दुर्भाग्यपूर्ण थी और हम सबने उसकी निंदा की। मैंने उस वक्त भी कहा था कि यह लोग आग लगाने का काम करते हैं और उसके बाद से लगातार करौली का मुद्दा पकड़ रखा है।

उन्होंने कहा कि घटना के बाद पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए गए कि प्रदेश में एक भी ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए। चाकचौबंद व्यवस्था की गई और रामनवमी के जुलूस पर सब धर्मों के लोगों ने फूल बरसाए और एक जगह भी घटना नहीं हुई जबकि देश के अनेक राज्यों में दंगे भड़क गए और आग लग गई और लोगों के मकान तोड़े जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मकान गिराने का अधिकार किसने दिया। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के पास भी किसी का मकान गिराने का अधिकार नहीं होता है बिना तफ्तीश के, उसमें निर्दोंष लोग भी हैं, एक तरफ कह रहे करौली में निर्दोष लोग पकड़ जा रहे हैं और दूसरी तरफ जो निर्दोष हैं उनके मकान पर बुल्डोजर चला दोगे क्या।

उन्होंने कहा कि वह टीवी देख रहे थे कि गरीब लोग रो रहे थे, अभियुक्त के अंदर नाम आ गया मकान गिरा रहे हैं। मकान गिराने का अधिकार किसी के पास नहीं, यह कानून के पास हैं। कानून के तहत कुछ भी करो, आज जो खुश हो रहे हैं, हो सकता आने वाले समय में उनको को भी भुगतना पड़े।