

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने दस उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
भाजपा सूत्रों ने रविवार को बताया कि पार्टी ने प्रदेश महासचिव विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया को पहली बार विधान परिषद का उम्मीवार बनाया है। इसके अलावा राज्यमंत्री महेंद्र सिंह तथा मोहसिन रजा, समाजवादी पार्टी से भाजपा में आने वाले बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह, डॉ सरोजिनी अग्रवाल, बहुजन समाज पार्टी से आए जयवीर सिंह तथा विद्यासगर सोनकर, अशोक धवन को अपना विधान परिषद प्रत्याशी बनाया है।
अभी तक बसपा के भीमराब अम्बेडकर ने ही नामांकन किया है। समाजवादी पार्टी ने अभी तक अपने प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किया है। भाजपा ने भी अभी तक 11वे उम्मीदवार के नाम की घोषण नही की है। उम्मीद की जा रही है कि भाजपा 11 उम्मीदवार के लिए सहयोगी पार्टी के उम्मीदवार को समर्थन देगी। सभी सीटों के लिए मतदान 23 अप्रेल को होगा।