
जयपुर। राजस्थान में जयपुर शहर में आज सुबह तेंदुआ घुस गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के जगतपुरा के रामनगरीय क्षेत्र की रिद्धी-सिद्धी विहार कालोनी में तेंदुआ घुस आने से अफरा तफरी मच गई।
लोग घरों की छतों पर चढ़ गए और पुलिस को सूचना दी। तेंदुआ एक खाली प्लॉट में जाकर झाड़ियों के पीछे सूखी लकड़ियों के ढेर के नीचे छिप गया।
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर करीब बारह बजे तेंदुए को ट्रैंकुलाइज करके पकड़ा। बाद में तेंदुए को झालाना के जंगल में छोड़ दिया गया।