Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मनीष सिसोदिया ने आइसोलेशन विवाद के सुलझने पर बैजल का किया शुक्रिया - Sabguru News
होम Delhi मनीष सिसोदिया ने आइसोलेशन विवाद के सुलझने पर बैजल का किया शुक्रिया

मनीष सिसोदिया ने आइसोलेशन विवाद के सुलझने पर बैजल का किया शुक्रिया

0
मनीष सिसोदिया ने आइसोलेशन विवाद के सुलझने पर बैजल का किया शुक्रिया

नई दिल्ली। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने राजधानी में कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ संक्रमितों के होम आइसोलेशन विवाद के सुलझ जाने पर उप राज्यपाल अनिल बैजल का शुक्रिया किया है।

बैजल ने शुक्रवार को आदेश दिया था जिसमें संक्रमित व्यक्ति के लिए पांच दिन का सांस्थानिक आइसोलेशन अनिवार्य किया गया था। दिल्ली सरकार इसका विरोध कर रही थी। सिसोदिया ने कहा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में होम आइसोलेशन को लेकर जो शंकाएं थी, उनका समाधान हो गया है। अब संक्रमित के घर में आइसोलेशन की सुविधा जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि विवाद का हल हो जाने के लिए वह उप राज्यपाल का शुक्रिया करते हैं। उप राज्यपाल ने कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमितों के सांस्थानिक आइसोलेशन को अनिवार्य बनाने का आदेश आज वापस ले लिया।

बैजल ने ट्वीट कर कहा कि अब कोरोना संक्रमित का सांस्थानिक आइसोलेशन उसी के लिए जरूरी होगा जिसके घर में होम आइसोलेशन की पर्याप्त सुविधाएं नहीं होंगी। जिसे जांच में अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं समझी जाएगी, उसके लिये सांस्थानिक आइसोलेशन अनिवार्यता नहीं होगी।

उप राज्यपाल ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के साथ आज कोविड रोगियों के इलाज के लिए अस्पताल के बिस्तर की दरें तय करने के लिए उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों को मंजूरी दे दी। सभी अस्पतालों में आइसोलेशन बेड, आईसीयू के बिना और वेंटीलेटर के साथ दरें क्रमशः 8000-10000, 13000-15000 और 15000-18000 तय की गई हैं।