Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Lie is Bjp's character: Aary - Sabguru News
होम Latest news भाजपा का चाल चरित्र झूठ से शुरू होकर झूठ पर खत्म :आर्य

भाजपा का चाल चरित्र झूठ से शुरू होकर झूठ पर खत्म :आर्य

0
भाजपा का चाल चरित्र झूठ से शुरू होकर झूठ पर खत्म :आर्य
सिरोही में कांग्रेस के धरने को सम्बोधित करते जिला कांग्रेस अध्यक्ष जीवाराम आर्य।
सिरोही में कांग्रेस के धरने को सम्बोधित करते जिला कांग्रेस अध्यक्ष जीवाराम आर्य।
सिरोही में कांग्रेस के धरने को सम्बोधित करते जिला कांग्रेस अध्यक्ष जीवाराम आर्य।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। देश में बढ़ती महंगाई, तेल व रसोई गैस कीमतों में बढ़ोतरी, बेरोजगारी, कृषि कानून व सरकारी सम्पत्तियों के निजिकरण के विरोध में गुरुवार को जिला मुख्यालय पर कांग्रेस अध्यक्ष जीवाराम आर्य के नैतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टेट पर धरना दिया।

कांग्रेस नेताओं ने केन्द्र सरकार को जनविरोधी बताते हुए महंगाई के मुद्दे पर आड़े हाथों लिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष जीवाराम आर्य ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के  चलते आज देश की आर्थिक स्थिति खस्ताहाल है, देश में निरंतर बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी ने लोगों की कमर तोड़ दी है। लगातार बढ़ रही महंगाई से हर कोई परेशान है। उन्होने कहा कि भाजपा एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चाल चरित्र झूठ से शुरू होकर झूठ पर खत्म होती है। मंहगाई,बेरोजगारी इसके उदाहरण है।

उन्होने कहा कि 2014 में देश को बनाने का वायदा कर सत्तासीन हुए नरेन्द्र मोदी आज देश में सब कुछ बेचने पर उतारू है। रिजर्व बैंक का रिजर्व फण्ड तक खर्च करके देश की जनता को आने वाले समय में दिवालिया बनाना चाहते है। जिलाध्यक्ष आर्य ने कहां कि युपीए शासन काल में जन्तरमंतर पर लोकपाल बिल,सस्ता पेट्रोल-डीजल,बेरोजगारी खत्म करने जैसे मुद्दे देशवासियो के सामने उठाकर धरना-देने वाले आज कहा छिप गये उन्हे देश की जनता-ढुढ रही है।

उन्होने कहंा कि जब-जब दुनिया में पेट्रोलियम पदाथौ का भाव गिरा तो उसका फायदा देशवासियों को देने की बजाय मोदी सरकार ने स्पेशियल एक्साईज डयुटी बढाकर लुटने का काम किया है न केवल लोगो की गाढीकमाई पर डाका डाला बल्कि मंहगाई बढाने का काम भी किया। आर्य ने कहा कि मोदी सरकार ने नये रोजगार के अवसर बढाने की बजाय सरकारी उपक्रमों को निजी हाथों में सौपकर नौकरीया ही समाप्त कर दी है। उन्होने कहा कि देश की अर्थ व्यवस्था पुरी तरह चौपट कर दी है।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता संजय कुमार वर्मा ने बताया कि धरणे को सम्बोधित करते हुऐ आबुरोड प्रधान लीलाराम गरासिया ने कहां कि किसानों व खेती को बर्बाद करने वाले तीनो कृषि कानुनो को अविलम्ब निरस्त करके देश के किसान को बचाए।

उन्होने कहा कि जिस देश का 35 प्रतिशत भू-भाग अभी दूर संचार सेवाओ से वंचित हो उस दिन में शत-प्रतिशत कार्य ऑन-लाईन करने का निर्णय आम-आदमी के लिऐ अव्यवहारिक है। पूर्व जिला प्रमुख चन्द्रनसिंह देवडा ने कहां कि पेट्रोल-डीजल के बढते दामो से देश की जनता का हाल-बेहाल है। देवडा ने कहां भाजपा का शासन जब-जब भी केन्द्र व राज्य में रहा है तब-तब जनता परेशान ही रही है।
जिला कांग्रेस संगठन महासचिव जैसाराम मेघवाल ने कहा कि भाजपा के लोगो ने अशोक गहलोत सरकार के कार्यो को केन्द्र सरकार के बताकर किस तरह जिला परिषद-पंचायत समिति चुनावो में जीत हासिल की है। उन्होने कहा कि कांग्रेस के सिपाही युपीए की डॉ मनमोहन सिंह सरकार एवं राज्य की अशोक गहलोत सरकार के जन कल्याणकारी फैसलो का लोगो में प्रचार-प्रचार करके लाभ दिलवाए ताकि आगामी विधानसभा-लोकसभा चुनावो में पार्टी की जीत हो सके।
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एडवोकेट मुनव्वर हुसैन,भुपेन्द्र सिंह सोलंकी,भुपत देसाई,महामंत्री एवं पिण्डवाडा के पूर्व पालिका अध्यक्ष अचलसिंह बालिया,पिंकी मेघवाल,सिरोही ब्लॉक प्रभारी मोहन सिरवी,राजीव गांधी पंचायतीराज के जिला अध्यक्ष नरेश रावल,महिला कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष ललिता गरासिया,आबुरोड उपप्रधान ललित सांखला,जिला कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेन्द्रसिंह देवडा,अनुसुचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष गलबाराम गोयल,कालन्द्री नगर अध्यक्ष महेन्द्रसिंह गेहलोत,पिण्डवाडा ब्लॉक महिला अध्यक्ष पार्षद अनिता कुंवर,किसान नेता पदमाराम कलबी इत्यादि ने बोलते हुऐ केन्द्र की मोदी सरकार को कोसा।

-नारेबाजी कर किया प्रदर्शन जनप्रतिनिधियो,कार्यकर्ताओं ने भाजपा,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं सरकार की खिलाफ नारेबाजी कर विरोध किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल मीणा, जिला सचिव जवानाराम रावल, जिला कांग्रेस महामंत्री कृष्णापालसिंह डबाणी,पदमाराम चौधरी,सचिव विजयसिंह देवडा,श्रवणसिंह राव,षंकरलाल घांची ,फुलाराम सुथार,वली मोहम्मद,लल्लुराम रावल,महिला नैत्री मीना देवी सैन,षिवगंज नगर प्रभारी बनवारीलाल अग्रवाल,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष सत्तार खांन गुजराती,युसूफ मंसुरी,विधि प्रकोष्ठ जिला महामंत्री भंवरसिंह देवडा आई.टी.सेल के रमणलाल जैन शामिल थे।

नटवरसिंह कालन्द्री अरविन्द वैष्णव,पूर्व सरपंच महेन्द्र रावल,मोहनलाल मेघवाल वरिष्ठ कांग्रेसी मिश्रीलाल चौहान,सुजानसिंह,रूपाराम खत्री,हिराराम देवासी ब्लॉक महांमत्री छगनलाल गोल,हिम्मतमल माली,महावीरसिंह बुडेरी,प्रतापसिंह राठौड बडगांव,मुलाराम वाघरी, खिमाराम टेलर,जब्बरसिंह सनपुर,इत्यादि ने भाग लिया। अन्त में माउण्ट आबु ब्लॉक कांग्रेस सगंठन मंत्री राजेश अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।