Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Lieutenant Colonel Mahendra Singh Dhoni will take two months training of army in Kashmir - Sabguru News
होम Sports Cricket कश्मीर में दो महीने ट्रेनिंग लेंगे लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी, सेना ने दी मंजूरी

कश्मीर में दो महीने ट्रेनिंग लेंगे लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी, सेना ने दी मंजूरी

0

भारतीय सेना | लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय सेना से टेरिटोरियल आर्मी में ट्रेनिंग की इजाजत मांगी थी। आर्मी चीफ बिपिन रावत ने धोनी को इसकी इजाजत दे दी है। धोनी अब कश्मीर में 2 महीने ट्रेंनिग लेंगे। गौरतलब है कि धोनी को 2011 वर्ल्डकप जीतने पर मानद उपाधि मिली थी। जिसके तहत वो ट्रेंनिग लेंगे। प्रादेशिक सेना की पैराशूट रेजिमेंट में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी ने ट्रेंनिग का आग्रह किया था। उनकी दो माह की ट्रेनिंग अगस्त माह में शुरू होगी। इसके लिए धोनी ने तैयारी प्रारंभ कर दी है।

महेंद्र सिंह धौनी कश्मीर में इसलिए रहेंगे, क्योंकि उनकी 106 इंफैंट्री बटालियन कश्मीर में स्टैटिक ड्यूटी के लिए तैनात है। इस बटालियन का मुख्यालय बेंगलुरु है। बता दें कि वर्ल्ड कप के बाद से ही धोनी के संन्यास को लेकर कई तरह की खबरें चल रही थीं। लेकिन वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया के चयन की बैठक के बाद मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने धौनी के संन्यास की खबरों को खारिज कर दिया है।