Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Lionel messi wins best fifa player of the year - Sabguru News
होम Breaking फीफा फुटबॉलर ऑफ द ईयर बने मेसी, रोनाल्डो को पछाड़ा

फीफा फुटबॉलर ऑफ द ईयर बने मेसी, रोनाल्डो को पछाड़ा

0
फीफा फुटबॉलर ऑफ द ईयर बने मेसी, रोनाल्डो को पछाड़ा
lionel messi wins best fifa player of the year
lionel messi wins best fifa player of the year
lionel messi wins best fifa player of the year

स्पोर्ट्स डेस्क अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी (Lionel Messi) ने एक बार फिर “फीफा फुटबॉलर ऑफ द ईयर” (FIFA footballer of the year) का खिताब अपने नाम किया। इस खिताबी दौड़ में चिर प्रतिद्वंद्वी जुवेंटस के क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano ronaldo) और नीदरलैंड और लिवरपूल फुटबॉलर वर्जिल वान दिक भी थे। लेकिन मेसी ने दोनों खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए रिकॉर्ड छठी बार फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर ऑफ द ईयर खिताब अपने नाम किया।

आपको जानकारी में बता दें, मेसी ने इससे पहले 2009, 2010, 2011, 2012 और 2015 में यह पुरस्कार जीता था। पिछली बार क्रोएशिया के लुका मोदरिच यह पुरस्कार जीतकर मेसी और रोनाल्डो के पिछले दस साल से चले आ रहे वर्चस्व को तोड़ा था। लेकिन इस साल वह टॉप तीन में जगह नहीं बना सके। रोनाल्डो ने 5 बार यह पुरस्कार जीता है।

वैसे दिक ने पिछले महीने ही मेसी और रोनाल्डो को पछाड़कर यूएफा (UEFA) के साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता था। यही नहीं वह यह पुरस्कार पाने वाले पहले डिफेंडर बने थे। वहीं लिवरपूल के बॉस जुर्गेन क्लॉप ने फीफा के सर्वश्रेष्ठ कोच का पुरस्कार जीता।