

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज 78 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को करनाल से उम्मीदवार बनाया गया है।
भाजपा ने 38 मौजूदा विधायकों को फिर से टिकट दिया है। पहली सूची में खेल क्षेत्र की तीन हस्तियों को भी टिकट दिया गया है। इसमें नौ महिलाओं को जगह मिली है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला को तोहाना और महिला पहलवान बबिता फोगाट को दादरी से प्रत्याशी घोषित किया गया है। राज्य विधानसभा में कुल 90 सीट हैं। पार्टी ने सात मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए हैं।
किसको कहां से मिला टिकट
करनाल से मनोहर लाल खट्टर, टोहाणा से सुभाष बराला, कालका से लतिका शर्मा, पंचकुला से ज्ञान चंदगुप्ता, अंबाला कैंट से अनिल विज, अंबाला सिटी से असीम गोयल, मुलना से राजेश बराडा, साधौरा से बलवंत सिंह, जगधारी से कंवरपाल गुरजार, यमुनानगर से घनश्याम दास आरोड़ा, रदौड़ से करणदेव कंबोज, लाडवा से पवन सैनी, शाहबाद से कृष्णन बेदी, थनेसर से सुभाष सुधा, पेहोवा से सरदार संदीप सिंह, गुहला से रवि तारणवली, कालायत से कमलेश धनडा, कैथल से लीला राम गुरजार, पुण्डरी से वेदपाल एडवोकेट, निलोखरी से भगवान दास कबीरपंथी से चुनाव लडेंगे।
इसी तरह इंद्री से रामकुमार कश्यप, घरौंदा से हरविंदर कल्याण, असंद से सरदार बख्शी सिंह विर्क, पानीपत से ग्रामीण महिपाल ढांडा, इसराना से कृष्ण पंवार, समालखा से शशिकांत कौशिक, राई से मोहनलाल कौशिक, सोनीपत से कविता जैन, गोहाना से तीरथ सिंह राणा, बरौदा से योगेश्वर दत्त, जुलाना से परमिंदर ढुल, सफीदों से बच्चन सिंह आर्य, जींद से डॉ. कृष्ण मिड्ढा, उचाना कला से प्रेमलता, नरवाना से संतोष दनौदा, रतिया से लक्ष्मण नापा, कलावाली से बलकौर सिंह, डबवाली से आदित्य देवी लाल, रानिया से रामचंद्र कंबोज, सिरसा से प्रदीप रतुसरिया, एलनाबाद से पवन बेनीवाल, उकलाना से आशा खेदर को उतारा गया है।
नारनौंद से कैप्टन अभिमन्यु, हांसी से विनोद भियाना, बरवाला से सुरेंदर पुनिया, हिसार से डॉ. कमल गुप्ता, नलवा से रणवीर गंगवा, लोहारू से जेपी दलाल, बाढ़रा से सुखविंदर मंडी, दादरी से बबीता फौगाट, भिवानी से धनश्याम सर्राफ, बवानी खेड़ा से विशंभर वाल्मीकि, गढ़ी सांपला किलोई से सतीश नांदल, रोहतक से मनीष ग्रोवर, कलानौर से रामअवतार वाल्मीकी, बहादुरगढ़ से नरेश कौशिक, बादली से ओमप्रकाश धनखड़, झज्जर से डॉ. राकेश कुमार, बेरी से विक्रम कादियां, अटेली से सीताराम यादव, महेंद्रगढ़ से रामविलास शर्मा, नारनौल से ओमप्रकाश यादव के नाम पर मुहर लगी है।
नांगल चौधरी से अभय सिंह यादव, बावल से बनवारी लाल, पटौदी से सत्यप्रकाश जरावत, बादशाहपुर से मनीष यादव सोहाना से संजय सिंह, नूंह से जाकिर हुसैन, फिरोजपुर झिरका से नसीन अहमद, पुन्हाना से नौक्षम चौधरी, हथीन से प्रवीण डागर, होडल से जगदीश नायर, पृथला से सोहनपाल छौक्कर, फरीदाबाद एनआइटी से नागेंद्र भडाना, बड़खल से सीमा त्रिखा, बल्लभगढ़ से मूलचंद शर्मा, फरीदाबाद से नरेंद्र गुप्ता और टिगांव से राजेश नागर को पार्टी सिंबल मिला है।