Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पूर्व मुख्यमंत्रियों के खाली बंगलों में गायब सामान की बनेगी सूची
होम India पूर्व मुख्यमंत्रियों के खाली बंगलों में गायब सामान की बनेगी सूची

पूर्व मुख्यमंत्रियों के खाली बंगलों में गायब सामान की बनेगी सूची

0
पूर्व मुख्यमंत्रियों के खाली बंगलों में गायब सामान की बनेगी सूची
पूर्व मुख्यमंत्रियों के खाली बंगलों में गायब सामान की बनेगी सूची
पूर्व मुख्यमंत्रियों के खाली बंगलों में गायब सामान की बनेगी सूची
पूर्व मुख्यमंत्रियों के खाली बंगलों में गायब सामान की बनेगी सूची

लखनऊ | कानूनी सलाह लेने के बाद उत्तर प्रदेश का राज्य संपत्ति विभाग ने हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्रियों द्वारा खाली किये गये बंगलों में सरकारी संपत्ति के नुकसान की जांच का फैसला लिया है।

संपत्ति अधिकारी योगेश शुक्ला ने सोमवार को बताया कि विभाग के कर्मचारियों ने खाली बंगलों के सामान की सूची बनानी शुरू कर दी है। अगर कोई सामान गायब मिलता है तो उस दशा में संबधित पूर्व मुख्यमंत्री को नोटिस भेजी जायेगी। उन्होने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, राजनाथ सिंह,मायावती और मुलायम सिंह यादव के खाली किये गये सरकारी बंगलों में सामान का मिलान पुराने दस्तावेजों में दर्ज सामान से कराया जा रहा है जिसके बाद बंगलों में गायब सामान की सूची बनायी जायेगी।

पिछले शनिवार को संपत्ति विभाग ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा खाली किये गये बंगले को मीडिया की मौजूदगी में खोला था। बंगले में कई जगह टूटफूट पायी गयी। इस मामले में सूबे के मौजूदा परिवहन राज्य मंत्री सवतंत्रदेव सिहं ने रविवार को मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी।

सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने बंगले में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा कर उच्चतम न्यायालय के आदेश की अवहेलना की। जांच में सच्चाई का पता चल जायेगा। खुद को गरीब और निचले तबके का हमदर्द बताने वाले श्री अखिलेश यादव जैसे नेता असल में जनता की गाढी कमाई से विलासिता का जीवन जीने के आदी हैं। एसी और इटालियन टाइल्स उन्हें नहीं निकालनी चाहिये थी क्योंकि यह उनकी निजी नहीं बल्कि सरकारी संपत्ति है।

उधर अखिलेश यादव ने खुद का बचाव करते हुये भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि बंगला मुद्दा को उछाल कर सत्तारूढ दल उनकी बेदाग छवि को बदनाम करने का कुचक्र रच रहा है। मैने सिर्फ अपनी लगायी चीजों को बंगले से निकाला है। मैने कोई भी मंहगा सामान बंगले से नहीं निकाला बल्कि प्रभु कृष्ण का मंदिर और मंहगे पेड पौधे पर उन्होने हाथ भी नहीं लगाया। इसके बावजूद सरकार मुझे गायब सामान की सूची मुहैया कराये, मै उसका भुगतान कर दूंगा हालांकि सरकार का वह सामान लौटाना होगा जिसे मैने वहां लगाया था।

गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद पिछली दो जून को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपना सरकारी बंगला छोड दिया था। अखिलेश अब सुल्तानपुर रोड़ पर अंसल टाउनशिप में परिवार संग रहते हैं। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री और वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता नारायण दत्त तिवारी ने अभी अपना बंगला खाली नहीं किया है।